{"_id":"57a22a3d4f1c1bb5602b8989","slug":"daughter-recently-also-struck-counselor","type":"story","status":"publish","title_hn":" बिटिया का हाल देख काउंसलर भी सहमे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिटिया का हाल देख काउंसलर भी सहमे
अमर उजाला ब्यूरो /वैशाली
Updated Wed, 03 Aug 2016 11:01 PM IST
विज्ञापन
हाइवे पर बलात्कार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गैंगरेप पीड़िता बिटिया का हाल देख काउंसलर भी सहम उठे। मंगलवार रात को पीड़िता के घर पहुंचे दोनों काउंसलरों ने काफी देर तक बिटिया से बातचीत की कोशिश की लेकिन वह इस कदर सदमे में है कि मुंह से बोल नहीं निकल रहे। काउंसलरों का कहना है कि वारदात से किशोरी के मन पर गहरा आघात लगा है। थोड़े वक्त बाद सदमे से उबारने के लिए इसकी काउंसलिंग की जाएगी।
विज्ञापन
घुप्प अंधेरे में डूबी सीढ़ियां दो मंजिले पर जाती हैं। दूसरी मंजिल पर एक कमरा है और छोटा सा बरामदा। बरामदे के ऊपर खुली छत। इन दिनों बरामदे व छत पर नेताओं का मेला लगा रहता है। मीडियाकर्मियों का हुजूम है और तमाशबीनों की भी कमी नहीं। अंदर कमरे में बिटिया एक चारपाई पर गुमसुम पड़ी रहती है।
विज्ञापन
वह किसी से बात नहीं करती। वह मानसिक व शारीरिक पीड़ा एक साथ झेल रही है। उसकी यह हालत देखकर काउंसलर भी सहम गए।उससे मिलकर बाहर निकली भाजपा नेता मीना भंडारी ने कहा कि उसने बहुत कोशिश की बिटिया से बात करने की लेकिन वह तैयार नहीं हुई।
विज्ञापन
उन्होंने महसूस किया कि बिटिया को अस्पताल में भर्ती कराना चाहिए वर्ना कहीं उसकी हालत और न खराब हो जाए। पीड़ित किशोरी के भाई ने कहा कि कभी मेरी बहन सबको घर में हंसाती रहती थी। उसने बताया कि घटना की रात घटनास्थल पर उसी ने मेरे बंधे हाथों की रस्सी खोली थी और फिर हम लोग सब मिलकर सिर्फ रोते रहे। इस सदमे से कब उबर पाएंगे, कुछ कह नहीं सकते।