फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Dasna jailed 'Yadav & Co' in court

डासना जेल में बंद ‘यादव सिंह एंड कंपनी’ कोर्ट में पेश

Tue, 22 Nov 2016 11:15 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद Updated Tue, 22 Nov 2016 11:15 PM IST
विज्ञापन
Dasna jailed 'Yadav & Co' in court
यादव स‌िंह - फोटो : फाइल फोटो

नोएडा के चर्चित करोड़ों के घोटाले के आरोपी नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना एक्सप्रेस-वे अथारिटी के चीफ इंजीनियर यादव सिंह और उनके सभी छह सहयोगियों को सीबीआई कोर्ट में पेश किया गया। यह सभी आरोपी फिलहाल डासना जेल में बंद हैं। कोर्ट ने सुनवाई के लिए अब 29 नवंबर की तारीख नियत की है।

विज्ञापन


डासना जेल में बंद यादव सिंह, रामेंद्र सिंह, राजीव कुमार, देवी राम आर्य, जेपी सिंह, विनोद कुमार गोयल और प्रदीप गर्ग को कड़ी सुरक्षा के बीच विशेष न्यायाधीश पवन कुमार तिवारी की कोर्ट में लाया गया। न्यायाधीश के अवकाश पर होने के चलते सभी आरोपियों को विशेष न्यायाधीश राजेश चौधरी की कोर्ट में पेश किया गया।
विज्ञापन


सीबीआई की ओर से वरिष्ठ लोक अभियोजक बीके सिंह भी कोर्ट में उपस्थित रहे। बता दें कि यादव सिंह मामले में बाकी फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कोर्ट 82 की कार्यवाही के आदेश पूर्व में ही जारी कर चुकी है। सीबीआई ने फरार आरोपियों के खिलाफ 83 की कार्यवाही किए जाने की अर्जी लगाई है। इस अर्जी पर कोर्ट बुधवार को फैसला ले सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एनआरएचएम घोटाले में फंसे यूपीएसआईसी के पूर्व निदेशक अभय कुमार वाजपेयी समेत चार आरोपियों को मंगलवार सुबह कोर्ट में पेश किया गया। सभी आरोपी फिलहाल जमानत पर चल रहे हैं। सीबीआई विशेष न्यायाधीश राजेश चौधरी की कोर्ट में पेश आरोपियों नरेश ग्रोवर, अभय वाजपेयी, डा. राजाराम और सुनील चौहान कोर्ट में पेश हुए।


मामले की सुनवाई अब 21 दिसंबर को होगी।डाक घोटाले के आरोपियों ने किया सरेंडर मोदीनगर डाकघर में हुए घोटाले के दो आरोपियों दिनेश कुमार सक्सेना और कौशलेंद्र कुमार ने मंगलवार को सीबीआई विशेष कोर्ट में सरेंडर कर दिया। विशेष न्यायाधीश राजेश चौधरी ने दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में डासना जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed