{"_id":"57c08cdb4f1c1b4a38d4f304","slug":"czech-family-of-the-victim-have-not-yet-received-compensation","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीड़ित परिवार को अब तक नहीं मिला मुआवजे का चेक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पीड़ित परिवार को अब तक नहीं मिला मुआवजे का चेक
अमर उजाला ब्यूरो /गाजियाबाद
Updated Sat, 27 Aug 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
नहीं मिला मुआवजे का चेक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुलंदशहर हाईवे गैंगरेप मामले में प्रशासन की एक और बड़ी लापरवाही सामने आई है। पीड़िता के पिता के अनुसार लखनऊ से लेटर आने के बावजूद उन्हें अब तक मुआवजे के चेक हैंडओवर नहीं किए गए हैं। उन्होंने बताया कि प्रशासनिक अधिकारियों के आश्वासन पर उन्होंने पहले यह स्वीकार कर लिया था कि चेक उन्हें मिल गए हैं।
विज्ञापन
बता दें कि बुलंदशहर गैंगरेप पीड़ित परिवार को तीन-तीन लाख रुपये के मुआवजे के चेक दिए जाने की घोषणा प्रशासन ने की थी, जिसके बाद पीड़िता के पिता के पास लखनऊ से लेटर आए, जिसमें गाजियाबाद प्रशासन से चेक लेने को लिखा गया था। पिता ने जब अधिकारियों से बात की तो उन्होंने एक सप्ताह में चेक देने का आश्वासन दिया था, जिसके बाद पिता ने मीडिया में कहा था कि उन्हें चेक मिल गए हैं।
विज्ञापन
पीड़िता के पिता ने शुक्रवार को बताया कि लखनऊ से आदेश आए एक सप्ताह से अधिक बीत चुका है मगर प्रशासनिक अधिकारियों ने उनकी सुध नहीं ली है। न तो बेटी के स्कूल बदलवाने पर कार्रवाई की जा रही है, न उन्हें मुआवजे के चेक दिए गए हैं।
विज्ञापन
पीड़िता के पिता का आरोप है कि जब वह डीएम या एडीएम को कॉल करते हैं तो वे कॉल भी नहीं उठाते। पिता का कहना है कि प्रशासन की इस अनदेखी से वह परेशान हैं। उन्होंने जल्द से जल्द प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।
तीन दिन बाद पहुंचे काउंसलर
तीन दिन से काउंसलर नहीं आने से परेशान पिता ने बताया कि शुक्रवार को काउंसलरों ने उनकी बेटी की काउंसलिंग की। पिता ने कहा कि वे चाहते हैं कि लगातार काउंसलर आकर बेटी की काउंसलिंग करें, जिससे वह जल्द से जल्द सामान्य जीवन जी सके।