{"_id":"587e6ffe4f1c1b700deffecc","slug":"crpf-inspector-upset-woman-came-to-the-police-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीआरपीएफ इंस्पेक्टर से परेशान युवती पहुंची थाने","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सीआरपीएफ इंस्पेक्टर से परेशान युवती पहुंची थाने
ब्यूरो, अमर उजाला/ साहिबाबाद
Updated Wed, 18 Jan 2017 12:57 AM IST
विज्ञापन
पिता ने अपनी ही बेटी से किया रेप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करीब दो माह पहले सीआरपीएफ इंस्पेक्टर द्वारा जिम संचालिका से छेड़छाड़ और धमकी देने के मामले में पुलिस ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है। मंगलवार को पीड़ित युवती फिर थाने पहुंची और सीआरपीएफ इंस्पेक्टर और उसके साथी पर घर में घुसकर धमकी देने का आरोप लगाते हुए सुरक्षा की गुहार लगाई।
विज्ञापन
पुलिस ने शिकायत लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। शक्तिखंड निवासी पीड़ित युवती ने बताया कि उसके जिम में आने वाले रिंकू यादव ने अपने साथी सीआरपीएफ इंस्पेक्टर विजयपाल यादव के साथ मिलकर नवंबर में उसके साथ छेड़छाड़ की थी। पुलिस ने मामले में दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच क्राइम ब्रांच को सौंप दी थी।
विज्ञापन
पीड़ित युवती ने बताया कि दोनों आरोपी तीन दिन पहले उनके घर में घुस आए और उन्हें जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता का आरोप है कि करीब दो माह बीतने के बाद भी आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन
पीड़िता ने सुरक्षा की गुहार लगाई। एसएचओ इंदिरापुरम प्रदीप त्रिपाठी ने पीड़िता से शिकायत लेकर रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए हैं। एसएचओ ने बताया कि क्राइम ब्रांच से बात की गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।