फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Credit card pocket, got a $ 3100 shopping

क्रेडिट कार्ड जेब में, हो गई 3100 डॉलर की शॉपिंग

Sat, 03 Dec 2016 11:31 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद Updated Sat, 03 Dec 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
Credit card pocket, got a $ 3100 shopping
credit cards - फोटो : demo pic

विज्ञापन

वैशाली सेक्टर-4 निवासी रिटायर्ड अपर आयुक्त के क्रेडिट कार्ड से ठगों ने 31 सौ अमेरिकी डॉलर की खरीदारी कर ली। मोबाइल पर मैसेज आने के बाद उन्हें इसका पता चला तो उन्होंने तुरंत कार्ड ब्लॉक कराकर थाना इंदिरापुरम में शिकायत दर्ज कराई।वैशाली सेक्टर-4 में रिटायर्ड अपर आयुक्त राजेंद्र प्रसाद मिश्र रहते हैं।

उनके पास एसबीआई बैक का क्रेडिट  कार्ड है। एक दिसंबर को रात करीब एक बजे उनके मोबाइल पर क्रेडिट कार्ड के जरिए 1800 और 1300 डॉलर की खरीदारी का मैसेज आया। फौरन बाद दो मैसेज और आए, जिसके जरिए 1300 और 500 डॉलर की शॉपिंग करने की कोशिश की गई थी लेकिन क्रेडिट कार्ड की लिमिट खत्म होने की वजह से ट्रांजेक्शन नहीं हो सकी।
विज्ञापन


उन्होंने तुरंत अपना कार्ड चेक किया, जो उनके पास ही मिला। इसके बाद उन्होंने तुरंत अपना कार्ड ब्लॉक करा दिया। उन्होंने मामले की शिकायत थाना इंदिरापुरम में की है। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले कार्ड का इस्तेमाल ट्रेड फेयर में किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने शिकायत में बैंक कर्मचारियों के मिले होने की आशंका जताई है। थाना इंदिरापुरम सीओ अनिल यादव ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।      

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed