{"_id":"59207f174f1c1b8523f23b8e","slug":"corporation-also-runs-bulldozers-demolished-40-illegal-constructions","type":"story","status":"publish","title_hn":"निगम का भी चला बुलडोजर, ध्वस्त किए 40 अवैध निर्माण","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
निगम का भी चला बुलडोजर, ध्वस्त किए 40 अवैध निर्माण
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
Updated Sat, 20 May 2017 11:08 PM IST
विज्ञापन
निगम का भी चला बुलडोजर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएम मिनिस्ती एस. के आदेश के बाद शनिवार को नगर निगम ने कार्रवाई करते हुए राजनगर-विवेकानंदनगर रोड पर अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। अभियान में सड़क के दोनों ओर नर्सरियों में बने 26 अवैध कमरों समेत 40 अवैध निर्माण ध्वस्त कर दिए गए।
विज्ञापन
इस दौरान अतिक्रमण हटाने पहुंचे निगम के प्रवर्तन दस्ते का लोगों ने जमकर विरोध किया और पुलिस के साथ धक्कामुक्की की लेकिन पुलिस ने लोगों को काबू कर अभियान जारी रखा।
विज्ञापन
शुक्रवार को डीएम मिनिस्ती एस. ने इस मार्ग पर बनीं नर्सरियों का औचक निरीक्षण किया था। इस दौरान यहां अतिक्रमण और गंदगी देखकर उनका पारा चढ़ गया था। उन्होंने नगर निगम अफसरों को तत्काल अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
इसके बाद शनिवार को संयुक्त नगरायुक्त एसके तिवारी, सीओ मनीष मिश्रा, एसडीएम एसपी सिंह और कविनगर एसएचओ हेमंत राय की मौजूदगी में तीन घंटे तक अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान राजनगर फ्लाईओवर के नीचे बनाई गई फलों की अस्थायी दुकान, झुग्गियों और खोखे-पटरियों को भी ध्वस्त कर दिया।
तोड़फोड़ के चलते लोग विरोध में उतर आए और निगम कर्मचारियों के साथ हाथापाई करने लगे। मौके पर मौजूद पुलिस ने लोगों को काबू कर अभियान को जारी रखा। इस दौरान कुल 40 अवैध निर्माण तोड़े गए।