फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Commotion outside the bank, police fired baton

बैंक के बाहर हंगामा, पुलिस ने बरसाईं लाठियां

Thu, 17 Nov 2016 12:09 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला /लोनी
ब्यूरो, अमर उजाला /लोनी Updated Thu, 17 Nov 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
Commotion outside the bank, police fired baton
अपराध - फोटो : अमर उजाला
बलराम नगर कालोनी में पंजाब नेशनल बैंक के बाहर लाइन में खडे़ लोगों के बीच धक्का मुक्की होने के बाद हंगामा हो गया। पुलिसकर्मी पहुंचे तो कुछ लोगों ने उन पर पथराव कर दिया। इस पर पुलिस ने लाठियां बरसा दीं, जिसमें दो महिलाओं समेत चार लोग घायल हो गए हैं। पुलिस उपद्रव करने वालों को चिंहित कर कार्रवाई करने को कह रही है। 
विज्ञापन


बुधवार दोपहर बलराम नगर कालोनी स्थित पंजाब नेशनल बैंक के बाहर लाइन के आगे बढ़ने के दौरान धक्का मुक्की शुरू हो गई। पीछे से आए तेज धक्के से सीढ़ियों पर खडे़ लोग गिर गए।
विज्ञापन


पुलिस ने मौके पर पहुंच कर लोगों को शांत करने का प्रयास किया, लेकिन भीड़ में खड़े कुछ लोगों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। पुलिस ने बल प्रयोग करते हुए लाठियां भांज कर लोगों को तितर बितर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लाठियां लगने से इंदिरापुरम कालोनी निवासी मंजू, नसबंदी कालोनी निवासी पंकज, अक्कू और एक अन्य महिला घायल हो गई। इस दौरान अफरातफरी मच गई। इस संबंध में लोनी बार्डर थाना एसओ रणवीर सिंह ने बताया कि भीड़ में मौजूद कुछ लोगों ने भड़काने का काम किया। ऐसे लोगों को चिन्हित किया जा रहा है, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 

कैश खत्म होने पर लोगों ने सड़क जाम कर किया हंगामा
 रूप नगर इंडस्ट्रियल एरिया स्थित बैंक आफ बड़ौदा में सुबह करीब साढ़े 11 बजे कैश खत्म होने पर लोग भड़क गए। लोगों ने बैंक के सामने गाजियाबाद रोड पर जाम लगा कर हंगामा किया। करीब आधा घंटे लगाए गए जाम से यातायात बाधित हो गया।


एसडीएम लोनी सतपाल सिंह, कोतवाली एसएचओ ओपी चौधरी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को शांत कराकर जाम खुलवाया। दोपहर करीब ढाई बजे बैंक में कैश लाया गया। इसके बाद बैंक का काम सुचारु हो सका। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed