{"_id":"585c123b4f1c1b2e4ee3a26c","slug":"co-office-of-attempted-self-immolation-in-front-of-the-young-man","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीओ ऑफिस के सामने युवक ने की आत्मदाह की कोशिश ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सीओ ऑफिस के सामने युवक ने की आत्मदाह की कोशिश
ब्यूरो, अमर उजाला /लोनी
Updated Fri, 23 Dec 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
अपराध
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस के रवैये से तंग एक युवक ने बृहस्पतिवार सुबह सीओ लोनी के आफिस के सामने मिट्टी का तेल डालकर आत्मदाह की कोशिश की। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया, हालांकि बाद में तबीयत बिगड़ने पर दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
अपर कोट मोहल्ला निवासी बदर अली उर्फ मामा बदर ने लोनी कोतवाली में तैनात तीन सिपाहियों पर अवैध उगाही का आरोप लगाते हुए 14 दिसंबर को एसएसपी से शिकायत की थी। उन्होंने सिपाहियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज न होने पर 22 दिसंबर को सीओ आफिस के सामने आत्मदाह की चेतावनी भी दी थी।
बृहस्पतिवार सुबह दस बजे बदर अली सीओ आफिस के सामने पहुंचे, जहां उन्होंने खुद पर मिट्टी का तेल छिड़क कर आग लगाने की कोशिश की। मौके पर मौजूद पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
पुलिस जब थाने ले जाने लगी तो उनके सीने में दर्द उठने से वह जमीन पर गिर गए। पुलिस उन्हें इलाज के लिए पास के निजी अस्पताल लेकर पहुंची, जहां से उन्हें दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में रेफर कर दिया गया है। उपचार के बाद उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
लोनी कोतवाली एसएचओ ओपी चौधरी का कहना है कि बदर अली के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। अस्पताल से बाहर आने पर कार्रवाई की जाएगी।