फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Car speeding bikes entered, bike riders killed

तेज रफ्तार बाइक कार में घुसी, बाइक सवार की मौत

Mon, 30 Jan 2017 12:38 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद Updated Mon, 30 Jan 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
Car speeding bikes entered, bike riders killed
एक्सीडेंट - फोटो : अमर उजाला
राजनगर एक्सटेंशन रोड पर रविवार की दोपहर एक तेज रफ्तार बाइक सवार उसके आगे जा रही कार में जा घुसा। सड़क हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। सिहानी गेट पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


बाइक सवार चतर सिंह उर्फ चतरू सिंह (40) भोवापुर गांव कैला भट्टा नंबर-5 का रहने वाला था। वह नोएडा की एक निजी कंपनी में काम करता था। पुलिस के अनुसार रविवार को चतर सिंह किसी निजी काम से साहिबाबाद गया था और दोपहर करीब डेढ़ बजे घर लौट रहा था।
विज्ञापन


राजनगर एक्सटेंशन रोड सैली  विला डे सोसायटी के पास वह अपने आगे जा रही कार में जा घुसा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि बाइक कार की डिग्गी में घुस गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे के बाद चालक अपनी कार का  मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। राहगीरों ने पुलिस को हादसे की सूचना दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सिहानी गेट एसएचओ अवनीश दीक्षित ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

कार और बाइक को कब्जे में ले लिया है। कार राजस्थान नंबर की है। कार चालक की तलाश की जा रही है। मृतक के परिजनोें की ओर से फिलहाल कोई शिकायत नहीं मिली है। 


शराब के नशे में धुत था चतर सिंह 
पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि चतर सिंह शराब के नशे में धुत था। इसी वजह से वह तेज गति से बाइक चला रहा था। हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed