{"_id":"5779610d4f1c1b6c697fa239","slug":"car-miscreants-looted-beaten-by-police-officers","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों ने कार लूटी, थाने में सिपाही ने पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बदमाशों ने कार लूटी, थाने में सिपाही ने पीटा
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Mon, 04 Jul 2016 12:53 AM IST
विज्ञापन
लोनी के स्क्रैप कारोबारी के साथ हुई वारदात
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोनी (ब्यूरो)। रामपार्क पुस्ता के पास दिनदहाड़े बदमाशों ने स्क्रैप कारोबारी इरशाद से तमंचे के बल पर कार लूट ली। वारदात की सूचना देने थाने पहुंचे कारोबारी से पुलिसकर्मियों ने भी मारपीट की। इससे गुस्साई भीड़ ने थाने का घिराव कर जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन
इरशाद रामपार्क में रहते हैं। गुड़गांव में उनका स्क्रैप का कारोबार है। रविवार दोपहर करीब 12 बजे वह गुड़गांव से घर लौट रहे थे। रामपार्क पुस्ता के पास कार सड़क के किनारे खड़ी कर वह लघुशंका करने के लिए उतरे।
विज्ञापन
इसी दौरान पीछे से आए दो बदमाशों ने उनकी कनपटी पर तमंचा तान दिया और कार की चाभी छीन ली। बदमाश कार लेकर सहारनपुर की ओर भाग गए। इरशाद ने परिजनों को सूचित किया और थाना लोनी पहुंचे।
विज्ञापन
उनका आरोप है कि थाने में एक पुलिसकर्मी ने उनके साथ अभद्रता और मारपीट की। पीटते हुए पुलिसकर्मी की मोबाइल से वीडियो रिकॉर्डिंग कर रहे एक युवक से पुलिसकर्मी ने मोबाइल भी छीन लिया। उनकी रिपोर्ट भी दर्ज नहीं की।
रात करीब साढ़े आठ बजे कारोबारी के साथ उनके परिजन और मोहल्ले के लोग थाने पहुंचे और हंगामा करने लगे। हंगामा बढ़ता देख पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली और जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया, तब लोग शांत हुए। एसओ लोनी एपी सिंह ने बताया कि अगर किसी पुलिसकर्मी ने अभद्रता की है तो जांच कर उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।