फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Cantor robbed of half a million on the highway full of readymade garments

हाईवे पर पांच लाख के रेडीमेड कपड़ों से भरा कैंटर लूटा

Mon, 06 Jun 2016 01:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Mon, 06 Jun 2016 01:00 AM IST
विज्ञापन
Cantor robbed of half a million on the highway full of readymade garments
लूट - फोटो : अमर उजाला

हाईवे-58 पर विनायक फार्म हाउस के पास कार सवार छह बदमाशों ने पांच लाख के रेडीमेड कपड़ों से भरा कैंटर लूट लिया।चालक-क्लीनर को कार में बंधक बनाकर सिकंदराबाद ले जाकर फेंका और फरार हो गए। मोदीनगर और सिकंदराबाद पुलिस सीमा विवाद में उलझी है, जिसके चलते एफआईआर दर्ज नहीं हो सकी है।

विज्ञापन



फर्रुखाबाद निवासी नरेंद्र कैंटर चालक है। उसने बताया कि शनिवार शाम वह कैंटर में देहरादून स्थित लाइफ स्टाइल मॉल्स से रेडीमेंट कपड़े लेकर गुडगांव के लिए चला था। उसके साथ क्लीनर अनार सिंह निवासी हरदोई था। रविवार तड़के करीब साढ़े चार बजे मोदीनगर कोतवाली क्षेत्र में विनायक फार्म हाउस के पास बदमाशों ने कार से ओवर टेक कैंटर रुकवा लिया।
विज्ञापन


बदमाशों चाकू से भयभीत कर ड्राइवर और कंडक्टर को कैंटर से नीचे उतारा और कार में बैठा लिया। दो बदमाश कैंटर लेकर चले गए, जबकि अन्य चारों बदमाश उन्हें (चालक-क्लीनर) कार में बंधक बनाकर सिकंदराबाद लेकर पहुंचे। वहां गंगनहर के पास उन्हें कार से फेंककर भाग गए। नरेंद्र ने बताया कि उसने वारदात की सूचना देहरादून मॉल्स में दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोपहर करीब एक बजे मोदीनगर में पहुंचकर पुलिस को लूट की सूचना दी। हालांकि मोदीनगर पुलिस ने सिकंदराबाद में रिपोर्ट दर्ज कराने की बात कहकर उन्हें टरका दिया। पीड़ित रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए सिकंदराबाद रवाना हो गया था। इस संबंध में एसओ ब्रिजेश शर्मा का कहना है कि जांच कराई जा रही है कि मामला मोदीनगर का है या सिकंदराबाद थाना क्षेत्र का।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed