{"_id":"5c7715c3bdec224c7f23dae7","slug":"bussiman-shot-dead-by-criminals-in-ghaziabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूट का विरोध करने पर तेल कारोबारी की गोली मारकर हत्या, व्यापारी संगठनों में रोष","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लूट का विरोध करने पर तेल कारोबारी की गोली मारकर हत्या, व्यापारी संगठनों में रोष
Thu, 28 Feb 2019 04:27 AM IST
Priyesh Mishra
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
Published by: Priyesh Mishra
Updated Thu, 28 Feb 2019 04:27 AM IST
विज्ञापन
व्यापारी की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
नगर कोतवाली क्षेत्र में बुधवार रात साढ़े आठ बजे बाइक सवार दो बदमाशों ने तेल कारोबारी की उसी के घर के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी। लूट का विरोध करने पर बदमाशों ने व्यापारी को गोली मारकर एक लाख रुपये से भरा बैग लूटकर फरार हो गए। कोतवाली, क्राइम ब्रांच व दो अन्य थानों की पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई है। वहीं, वारदात के बाद से व्यापार संगठन के लोगों में भारी रोष व्याप्त है।
मूलरूप से हापुड़ के रहने वाले बिजेंद्र गर्ग (52) इन दिनों परिवार के साथ नसरत पुरा कालोनी में रहते थे। वह घंटाघर के गंज में सरसों के तेल, रिफाइंड और देशी घी का भांजे आसू निवासी हापुड़ के साथ थोक व्यापार करते थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक रात साढ़े आठ बजे बिजेंद्र दुकान बंद कर घर लौटे थे।
वह घर के बाहर स्कूटी खड़ी कर ही रहे थे कि दूसरी गली से दो बाइक सवार बदमाश आए जिन्होंने पहले एक हवाई फायर किया और उसके बाद बिजेंद्र से रुपयों से भरा बैग छिनने की कोशिश, जिसका उन्होंने विरोध किया। बदमाशों ने तीन गोलियां मारा जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
परिजन अस्पताल लेकर गए जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित किया। एसपी सिटी श्लोक कुमार का कहना है कि परिजनों की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उनकी तलाश में चार टीमें लगी है।