{"_id":"5830810d4f1c1b59369019c7","slug":"business-start-in-the-name-of-millions-of-lime","type":"story","status":"publish","title_hn":"कारोबार शुरू करने के नाम पर लाखों का चूना ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कारोबार शुरू करने के नाम पर लाखों का चूना
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
Updated Sat, 19 Nov 2016 10:13 PM IST
विज्ञापन
क्राइम
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किताबों का कारोबार शुरू कराने के नाम पर एक जालसाज ने इंदिरापुरम के एक व्यक्ति को 11 लाख रुपये का चूना लगा दिया। अब रकम वापस मांगने पर वह उसे जान से मारने की धमकी दे रहा है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
अहिंसा खंड-1 निवासी संजय सक्सेना ने बताया कि करीब एक माह पहले उनकी मुलाकात राजनगर एक्सटेंशन निवासी लोकेश राणा से हुई थी। उसने खुद को एक पब्लिेकशन कंपनी का कर्मचारी बताया और टेक्सेशन और मैनेजमेंट की किताबों की सप्लाई का प्रस्ताव रखा।
विज्ञापन
संजय कारोबार करने के लिए राजी हो गए और किताबें खरीदने के लिए कई बार में कुल 11 लाख रुपये लोकेश को दिए। उनका आरोप है कि लोकेश ने किताबों की खरीद की रसीद मांगने पर भी नहीं दिखाई, जिस पर उन्हें कुछ शक हुआ और उन्होंने कारोबार में लगा रकम वापस मांगी। कुछ दिन से अब उन्हें जान से मारने की धमकी दी जा रही है।
विज्ञापन
इन पर उन्होंने लोकेश राणा के खिलाफ थाना इंदिरापुरम में तहरीर दी है। एसओ इंदिरापुरम शीलेश यादव ने बताया कि आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। वह फरार है।