{"_id":"5706b5704f1c1b5319c816ce","slug":"bullion-traders-in-blood-wrote-a-letter-to-the-minister-of-finance","type":"story","status":"publish","title_hn":"सराफा कारोबारियों ने खून से लिखा वित्त मंत्री को खत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सराफा कारोबारियों ने खून से लिखा वित्त मंत्री को खत
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
Updated Fri, 08 Apr 2016 11:46 AM IST
विज्ञापन
ध्ारना
- फोटो : अमर उजाला
सराफा कारोबारियों का आंदोलन बृहस्पतिवार को 36 वें दिन भी जारी रहा। नाराज कारोबारियों ने खून से खत लिखकर वित्त मंत्री को भेजा है। कारोबारियों के दूसरे संगठन ने बाजार में आइसक्रीम बेचकर अपना विरोध जताया। संगठन ने मांगों के पूरा होने तक आंदोलन जारी रखने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
सराफा कारोबारी अब केंद्र सरकार के खिलाफ खुलकर आ गए हैं। एक्साइज ड्यूटी लगाने और पैन कार्ड अनिवार्य करने के विरोध में मेढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार संगठन के अध्यक्ष अजय वर्मा के नेतृत्व में बाजार में आइसक्रीम बेचकर विरोध जताया।
विज्ञापन
इस दौरान लोगों को सरकार की विरोधी नीतियों की जानकारी भी लोगों को दी। इस दौरान बीजेपी छोड़ने का आह्वान भी किया गया। वहीं स्वर्णकार संघ ने खून से खत लिखकर वित्त मंत्री से मांगों को स्वीकारने का आग्रह किया।
विज्ञापन
सराफा एसोसिएशन के पदाधिकारी गौरव गर्ग ने बताया कि सरकार चाहे जितना उत्पीड़न कर लें, देश की एक भी दुकान का ताला नहीं खुलेगा। सरकार ने कारोबार बर्बाद करने को कमर कस ली है तो हम भी झुकने को तैयार नहीं हैं।