{"_id":"5787e0224f1c1b0e7913fabf","slug":"bullets-fired-at-the-candle-business-in-critical-condition","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोमबत्ती कारोबारी पर बरसाईं गोलियां, हालत गंभीर ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मोमबत्ती कारोबारी पर बरसाईं गोलियां, हालत गंभीर
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Fri, 15 Jul 2016 12:42 AM IST
विज्ञापन
gun
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोनी। कोतवाली इलाके में बंथला नहर के पास बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने बृहस्पतिवार सुबह मोपेड सवार दिल्ली निवासी मोमबत्ती कारोबारी पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। कारोबारी को चार गोलियां लगी हैं।
विज्ञापन
उन्हें गंभीर हालत में जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।एक वर्ष पहले भी कारोबारी पर दिल्ली में जानलेवा हमला हुआ था। पुलिस घटना की जांच कर रही है। करावल नगर दिल्ली निवासी सुरेंद्र सिंह (45) मोमबत्ती कारोबारी हैं।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक करीब पांच दिन से एक युवक उन्हें फोन कर बंथला गांव में मोमबत्ती खरीदने के लिए बुला रहा था। बृहस्पतिवार सुबह करीब साढ़े सात बजे वह बंथला गांव पहुंचे। युवक को फोन करने पर उसने उन्हें बंथला नहर के पास मिलने के लिए कहा।
विज्ञापन
जब वे वहां पहुंचे तो बाइक सवार बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोलियां उनके सीने, हाथ, कमर में लगीं, जबकि एक गोली कंधे को छूती हुई निकल गई। वारदात को अंजाम देकर बदमाश लोनी की ओर भाग निकले।
आसपास के लोगों ने उन्हें दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया। सीओ अनिल यादव का कहना है कि एक वर्ष पूर्व भी कारोबारी पर दिल्ली में हमला हुआ था। जांच की जा रही है।
सीसीटीवी फुटेज खंगालेगी पुलिस
सीओ लोनी ने बताया कि जिस रास्ते पर हमलावर भागे हैं, वह गांव का रास्ता है। हालांकि आगे के रास्ते पर कुछ मकानों पर सीसीटीवी कैमरे लगे होने का पता चला है। पुलिस उनकी फुटेज खंगालेगी, ताकि बदमाशों का पता चल सके।