फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Building owner-IndiaMART reports on the branch manager

बिल्डिंग मालिक-इंडियामार्ट के ब्रांच मैनेजर पर रिपोर्ट दर्ज

Wed, 18 May 2016 01:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Wed, 18 May 2016 01:34 AM IST
विज्ञापन
Building owner-IndiaMART reports on the branch manager
आग - फोटो : amar ujala

राजनगर में एसी में ब्लास्ट से हुए अग्निकांड मामले में बिल्डिंग मालिक राधेश्याम, उसके बेटे रजनीश और  इंडियामार्ट कंपनी के ब्रांच मैनेजर अभिषेक मेहता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पहली एफआईआर राजनगर सेक्टर-9 चौकी इंचार्ज ने तो दूसरी मृतक रितम की मां रत्ना द्विवेदी ने कराई है।

विज्ञापन


एसएचओ कविनगर अशोक सिसौदिया ने बताया कि  आवासीय इलाके में व्यावसायिक गतिविधियां संचालित की जा रही थीं। इसके लिए जीडीए ने चालान भी किया था। बावजूद इसके बिल्डिंग में व्यावसायिक गतिविधियां जारी थीं।
विज्ञापन


एसएचओ ने बताया कि बिल्डिंग में सुरक्षा के प्रबंध नहीं थे, फिर भी इंडियामार्ट की ओर से यहां पर ऑफिस लेकर काम किया जा रहा था। ब्रांच मैनेजर पर कंपनी कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर लापरवाही बरतने और बिल्डिंग मालिक और उसके बेटे पर आवासीय भवन को व्यावसायिक बनाकर काम कराने का आरोप है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में मारे गए रितम की मां रत्ना द्विवेदी ने एफआईआर में लिखा है कि इंडियामार्ट ऑफिस में सुरक्षा के इंतजाम नहीं थे। रितम कहता था कि ‘मम्मी..इंडियामार्ट ऑफिस की बिल्डिंग सेफ नहीं है।’ ब्रांच मैनेजर और अन्य अधिकारियों से ऑफिस बिल्डिंग में खतरे का अंदेशा जताकर उसने ऑफिस को शिफ्ट करने के लिए भी कहा था।


जीडीए के सचिव रविंद्र गोडबोले ने मंगलवार को बताया कि अरबन डेवलपमेंट एक्ट के तहत इस भवन के मालिक खिलाफ चालान काटा गया था और इस मामले में सुनवाई चल रही है। उन्होंने कहा कि इस मामले में जीडीए शीघ्र प्रभावी कार्रवाई करेगा। बता दें कि इस हादसे में इंडियामार्ट के चार मैनेजर समेत पांच लोगों की मौत हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed