{"_id":"57f68c124f1c1b0b6d26fa38","slug":"building-material-business-robbed","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिल्डिंग मैटीरियल कारोबारी को लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिल्डिंग मैटीरियल कारोबारी को लूटा
ब्यूरो,अमर उजाला लोनी
Updated Thu, 06 Oct 2016 11:08 PM IST
विज्ञापन
लूट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिरौड़ी गांव में बुधवार रात बाइक सवार तीन बदमाशों ने बिल्डिंग मैटीरियल कारोबारी और उसके भतीजे को गनप्वाइंट पर लेकर लूट लिया। विरोध करने पर बदमाशों ने दोनों को पीटा और भाग गए। तहरीर मिलने पर पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई है।
चिरौड़ी गांव निवासी गंगा प्रसाद मंडी में बिल्डिंग मैटीरियल की दुकान चलाते हैं। बुधवार देर शाम वह भतीजे के साथ ही दुकान पर बैठे थे। इसी बीच बाइक सवार तीन युवक वहां पहुंचे और दोनों को गनप्वाइंट पर ले लिया।
बदमाशों ने गंगा प्रसाद से 22 हजार और उनके भतीजे से आठ हजार रुपये लूट लिए। विरोध पर कारोबारी और भतीजे को पीटा और मौके से भाग गए। घटना का पता चलते ही गुस्साए व्यापारियों ने दुकान बंद कर का निर्णय लिया तो पुलिस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
पुलिस के जल्द बदमाशों की गिरफ्तारी के आश्वासन पर व्यापारी शांत हुए। एसओ एपी सिंह का कहना है कि बदमाशों की तलाश की जा रही है।
तीन स्नैचर गिरफ्तार, बाइक-मोबाइल बरामद
कविनगर पुलिस ने बाइक की नंबर प्लेट बदलकर स्नैचिंग करने वाले गैंग के तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी रोहित पुत्र गोविंद निवासी रघुनाथपुर पिलखुवा, विकास कोरी पुत्र मूलचंद कोरी निवासी मोहल्ला चंदी पिलखुवा और राहुल पुत्र पन्ना निवासी सर्वोदय नगर हैं।
पुलिस ने बुधवार रात चेकिंग के दौरान तीनों स्नैचिंग की साजिश रचते हुए कमला नेहरू नगर से गिरफ्तार किया। पुलिस पूछताछ में इन्होंने बताया कि वह अब तक कविनगर इलाके में 10 से अधिक चेन स्नैचिंग और फोन झपटमारी की वारदातों को अंजाम दे चुके हैं।
खासतौर पर महिलाएं उनके निशाने पर होती हैं। उन्होंने बताया कि हर वारदात को करने से पहले वह बाइक की नंबर प्लेट बदल देते थे ताकि पुलिस उन्हें न पकड़ सके। कविनगर एसओ अवधेश यादव ने बताया कि पुलिस ने स्नैचरों के पास से चोरी की एक बाइक, पांच मोबाइल, पांच हजार रुपये और तीन चाकू बरामद हुए हैं। पुलिस गैंग के अन्य सदस्यों की तलाश कर रही है।
राहुल गैंग के चार तस्कर गिरफ्तार
सिहानी गेट पुलिस ने चेकिंग के राहुल गैंग के चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस राहुल निवासी नोएडा सेक्टर-58 की तलाश में जुटी है। पकड़े गए आरोपी सूरज निवासी घूकना, सद्दाम निवासी नई बस्ती नंदग्राम, अनुज निवासी नूरनगर और ओमप्रकाश निवासी सिहानी हैं।
इन्हें दीनागढ़ी टैंपो स्टैंड के पास से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से दो किलो डोडा पाउडर बरामद किया है। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह एनसीआर के मुख्य तस्कर राहुल के गैंग के सदस्य हैं। पुलिस राहुल की तलाश में दबिश दे रही है।