{"_id":"57094de54f1c1b4b2dc81128","slug":"builder-dujana-million-extortion-gang-sought","type":"story","status":"publish","title_hn":" बिल्डर से दुजाना गैंग ने मांगी बीस लाख की रंगदारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिल्डर से दुजाना गैंग ने मांगी बीस लाख की रंगदारी
ब्यूरो,अमर उजाला मसूरी
Updated Sun, 10 Apr 2016 12:41 AM IST
विज्ञापन
अपराध्ा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा के एक बिल्डर से अनिल दुजाना गैंग के दो बदमाशों ने 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगी है। रकम न मिलने पर जान से मारने की धमकी दी है। बिल्डर की शिकायत पर मसूरी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली। कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि बिल्डर गोविंदपुरम में रहता है। नोएडा में उसका कारोबार है। सात अप्रैल को उनके पास फोन कॉल्स आईं। फोन करने वालों ने अनिल दुजाना गैंग के बदमाश अमित कसाना निवासी नोएडा और कुलदीप जाट निवासी बुलंदशहर बताकर उनसे 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगी।
धमकाया और पुलिस से शिकायत न करने की धमकी दी। इस मामले की शिकायत बिल्डर ने मसूरी पुलिस से की तो हड़कंप मच गया। आलाधिकारियों ने बिल्डर को सुरक्षा मुहैया कराई है और आरोपियों केखिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
अमित कसाना 50 हजार रुपये का इनामी है, कुलदीप को भी इनामी बदमाश माना जा रहा है। दोनों बदमाशों की तलाश में पुलिस की कई टीमें दबिश दे रही हैं। पुलिस अभी खुलकर इस मामले में कुछ नहीं कह रही है, दावा किया है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।