फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Breaking ten locks stolen in BJP leader's house

दस ताले तोड़कर भाजपा नेता के मकान में चोरी

Sun, 07 May 2017 10:37 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद Updated Sun, 07 May 2017 10:37 PM IST
विज्ञापन
Breaking ten locks stolen in BJP leader's house
भाजपा नेता के मकान में चोरी - फोटो : अमर उजाला

शास्त्रीनगर में शनिवार रात चोरों ने एक भाजपा नेता के मकान में लगे दस ताले तोड़कर वहां से लाखों की ज्वैलरी और नकदी चुरा ली। घटना के समय भाजपा नेता अपने परिवार के साथ नैनीताल घूमने गए हुए थे। कविनगर पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


शास्त्रीनगर में परिवार के साथ रहने वाले यशपाल आनंद महानगर भाजपा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष हैं। उनका दिल्ली में कारोबार है। यशपाल आनंद ने बताया कि वह अपनी पत्नी, बेटे और बहू के साथ पांच मई को नैनीताल घूमने गए थे। रविवार सुबह जब वह लौट रहे थे, तब रास्ते में पड़ोसियों ने घर का ताले टूटे होने की सूचना दी।
विज्ञापन


इसके बाद वह घर पहुंचे तो घर के 10 ताले टूटे हुए थे। घर के अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था। उन्होंने बताया कि चोरों ने उनके कमरे में रखी अलमारी का ताला तोड़कर 50 हजार की नकदी, दो एलईडी, सोने की दो चेन, अंगूठी समेत करीब चार लाख रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे भी बदमाशों ने तोड़ दिए और डीवीआर भी उखाड़कर साथ ले गए। यशपाल आनंद ने देर शाम कविनगर थाने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई। कविनगर एसएचओ हेमंत राय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और फॉरेंसिक एक्सपर्ट ने घर से नमूने लिए हैं।


बेटे की घड़ियां और कैमरे ले गए चोर
यशपाल ने बताया कि चोर उनके बेटे के कमरे में रखी अलमारी का ताला तोड़कर उनके बेटे नीरज और बहू श्रुति की घड़ियां और कैमरे चुराकर ले गए। साथ ही बदमाश उनके कमरे में लगे वाईफाई डिवाइस को भी चुराकर भाग गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed