फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Break sari center lock and loot three lakh price of cargo

साड़ी सेंटर का ताला तोड़कर तीन लाख का माल उड़ाया

Sat, 10 Sep 2016 12:37 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला इंदिरापुरम
ब्यूरो,अमर उजाला इंदिरापुरम Updated Sat, 10 Sep 2016 12:37 AM IST
विज्ञापन
Break sari center lock and loot three lakh price of cargo
अपराध - फोटो : अमर उजाला
न्याय खंड-1 में बृहस्पतिवार रात चोरों ने साड़ी सेंटर का ताला तोड़कर लाखों का माल उड़ा लिया। पुलिस ने शिकायत लेकर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।                   
विज्ञापन


न्याय खंड-1 निवासी वीना कपूर कालोनी में ही साड़ी सेंटर चलाती हैं। पति की छह माह पहले मौत हो चुकी है। बृहस्पतिवार रात को वह दुकान का ताला बंद कर घर चली गई थीं। शुक्रवार सुबह दुकान के पड़ोस में रहने वाले लोगों ने उन्हें शटर के ताले टूटे होने की सूचना दी।
विज्ञापन


जब वह मौके पर पहुंची तो अंदर सारा सामान बिखरा था। चोर करीब 200 सूट, 250 साड़ियां और लहंगे समेत करीब तीन लाख रुपये का सामान और आठ हजार की नगदी चोरी कर ले गए थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की। एसओ इंदिरापुरम ने बताया कि कालोनी में लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही चोरों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



साड़ी शॉप में चोरी करने वाला गिरोह है सक्रिय
इंदिरापुरम के न्याय खंड-1 में हुई साड़ी शॉप में चोरी से पहले भी कपड़े की दुकान में चोरी की कई वारदातों को अंजाम दिया जा चुका है। पिछले माह वैशाली सेक्टर-3 और दो साड़ी सेंटरों का ताला तोड़कर चोरों ने लाखों का माल उड़ा लिया था। सीओ इंदिरापुरम अतुल यादव ने बताया कि दुकानों को निशाना बनाने वाले गिरोह के सुराग हाथ लगे हैं। जल्द ही गिरोह को दबोच लिया जाएगा।     
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed