फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Both flat work shed raping teenager, two arrested

फ्लैट में काम दिलाने के बहाने किशोरी से रेप, दो गिरफ्तार

Sat, 19 Nov 2016 10:15 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद Updated Sat, 19 Nov 2016 10:15 PM IST
विज्ञापन
Both flat work shed raping teenager, two arrested
rape - फोटो : demo pic

विज्ञापन

विजयनगर थाना क्षेत्र की पॉश सोसायटी क्रॉसिंग रिपब्लिक के एक टावर की छत पर एक युवक ने किशोरी (15) के साथ दुष्कर्म किया। इस मामले में विजयनगर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दुष्कर्म की यह घटना 2 नवंबर को घटी थी, लेकिन आरोपियों की धमकी से डरी किशोरी ने बृहस्पतिवार को घटना के बारे में परिजनों को बताया।

पकड़े गए आरोपी अरुण निवासी पिलखुवा और आलोक निवासी बहरामपुर विजयनगर हैं। अरुण क्रॉसिंग इलाके में बिजली की दुकान चलाता है, वहीं उसी की दुकान पर आलोक भी काम करता है। पीड़िता विजयनगर क्षेत्र की एक कॉलोनी में परिवार के साथ रहती है। वह अपनी मां के साथ क्रॉसिंग रिपब्लिक सोसायटी के कई फ्लैटों में साफ  सफाई का काम करती है।
विज्ञापन


पीड़िता का कहना है कि 2 नवंबर को वह अपनी मां के साथ सोसायटी में काम पर गई थी। जहां सुबह करीब 9 बजे उसे अरुण और आलोक मिले और वह उसे एक फ्लैट में काम दिलाने के बहाने टावर की 19वीं मंजिल की छत पर लिफ्ट से ले गए। छत का गेट बंद कर अरुण ने उससे रेप किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद दोनों ने उससे कहा कि अगर उसने इस बारे में किसी को बताया तो वह उसके भाई और मां को जान से मार देंगे। पीड़िता के भाई का कहना है कि गुमसुम रहने पर उन्हें कुछ शक हुआ, जिसके बाद परिवार के लोगों ने उससे पूछताछ की। इसके बाद पीड़िता ने अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी।


जानकारी होने पर परिवार पीड़िता को लेकर विजयनगर थाने पहुंचा और बृहस्पतिवार को दोनों आरोपियों के खिलाफ  केस दर्ज कराया। वहीं इस संबंध में एसएचओ विजयनगर धीरेंद्र यादव ने बताया कि किशोरी के परिजनों की रिपोर्ट के बाद दोनों आरोपियों को क्रॉसिंग इलाके से शनिवार सुबह गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed