{"_id":"57d599574f1c1b1142317211","slug":"bole-sp-city-councilor-intimidated-me","type":"story","status":"publish","title_hn":"पार्षद बोले-एसपी सिटी ने मुझे धमकाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पार्षद बोले-एसपी सिटी ने मुझे धमकाया
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
Updated Mon, 12 Sep 2016 12:55 AM IST
विज्ञापन
एसपी सिटी सलमान ताज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसपी सिटी सलमान ताज पाटिल फिर विवादों में आ गए हैं। एक दिन पहले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने एसपी सिटी पर सपा कार्यकर्ता के रूप में काम करने का आरोप लगाया था, अब सपा पार्षद दल के नेता जाकिर सैफी ने उन पर उन्हें धमकाने का आरोप लगाया है। पार्षद ने एसएसपी और मुख्यमंत्री से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
कार्रवाई न होने पर उन्होंने ईद न मनाने की चेतावनी दी है।पार्षद जाकिर सैफी के मुताबिक कैला भट्ठा चौकी पर तैनात एक एचसीपी की शिकायत करने पर एसपी सिटी को गुस्सा आ गया। उनका आरोप है कि कैला भट्ठा क्षेत्र में हरियाणा की अवैध शराब धड़ल्ले से बिक रही है। आए दिन अपराध हो रहे हैं।
विज्ञापन
इसकी शिकायत उन्होंने पूर्व में एसएसपी से की थी। तब एसएसपी ने चौकी इंचार्ज को बदल दिया था। आरोप है कि अब चौकी फिर उसी एससीपी के द्वारा चलाई जा रही है। गलत कार्यों की शिकायत उन्होंने एसपी सिटी से की थी।पार्षद का आरोप है कि बीते शनिवार को वह शांति समिति की मीटिंग में गए थे।
विज्ञापन
यहां मीटिंग के बाद कोतवाली में एसपी सिटी ने उन्हें अपने पास बुलाकर झूठी शिकायत करने का आरोप लगाकर धमकाया और अभद्र व्यवहार किया। उन्होंने इसकी शिकायत एसएसपी, मुख्यमंत्री और सपा महानगर अध्यक्ष से कर न्याय दिलाने की मांग की है।
कार्रवाई न होने पर सोमवार से जस्सीपुरा में एसपी सिटी के खिलाफ धरना देने और ईद न मनाने की चेतावनी दी है। उधर, एसपी सिटी सलमान ताज का कहना है कि पार्षद की शिकायत की जांच सीओ से कराई गई थी। जांच में आरोप सही नहीं पाए गए।