फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Bikers robeed mobile from bank employees and engineers

बाइकर्स ने बैंक कर्मचारी और इंजीनियर से मोबाइल लूटा

Sat, 22 Apr 2017 03:52 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला साहिबाबाद
ब्यूरो , अमर उजाला साहिबाबाद Updated Sat, 22 Apr 2017 03:52 PM IST
विज्ञापन
Bikers robeed mobile from bank employees and engineers
bikers loot - फोटो : अमर उजाला

डीएलएफ कालोनी में बाइक सवार बदमाशों ने एक बैंक कर्मचारी से मोबाइल लूट लिया। पीड़ित ने साहिबाबाद थाने में मामले की शिकायत दी है। उधर, वैशाली मेट्रो स्टेशन के बाहर शुक्रवार को बाइक सवार तीन बदमाशों ने इंजीनियर से मोबाइल लूट लिया। पीड़ित ने तहरीर दे दी है।

विज्ञापन


डीएलएफ कालोनी में शिवाकर परिवार के साथ रहते हैं। वह एक निजी बैंक में काम करते हैं। शिवाकर ने बताया कि वह बृहस्पतिवार रात बाजार से पैदल घर लौट रहे थे। इसी दौरान एक दोस्त का फोन आ गया। वह बात करते हुए घर की ओर आ रहे थे। इसी बीच पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाश उनका मोबाइल छीनने लगे।
विज्ञापन


उन्होंने विरोध किया तो बदमाशों ने धक्का देकर उन्हें गिरा दिया और मोबाइल लूट ले गए। बदमाश दिल्ली की ओर भागे हैं। एएसपी अनूप सिंह ने बताया कि बदमाशों को पकड़ने के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही बदमाशों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, वैशाली मेट्रो स्टेशन के बाहर शुक्रवार को बाइक सवार तीन बदमाशों ने इंजीनियर से मोबाइल लूट लिया। लूट की वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है। हावड़ा निवासी कौशिक मंडल ऑफिस टूर पर यहां आए हुए हैं। वह वैशाली मेट्रो स्टेशन से बाहर निकल रहे थे।


इसी दौरान उनके फोन पर घर से फोन आ गया, जिसे वह सुनने लगे। इसी बीच काले रंग की बाइक पर सवार तीन युवक आए। बाइक के बीच में बैठे युवक ने तेजी से हाथ पर झपट्टा मारा और मोबाइल लूटकर भाग गए। उन्होंने शोर मचाया, लेकिन बदमाश हाथ नहीं आए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed