फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Bikers robbry 19,000 collection agents

बाइकर्स ने कलेक्शन एजेंट से लूटे 19 हजार

Mon, 12 Jun 2017 11:24 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला साहिबाबाद
ब्यूरो , अमर उजाला साहिबाबाद Updated Mon, 12 Jun 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन
Bikers robbry 19,000 collection agents
bikers loot - फोटो : अमर उजाला

वैशाली सेक्टर-तीन स्थित महागुन मॉल के सामने दिल्ली के एक कलेक्शन एजेंट से बाइक सवार तीन बदमाशों ने 19 हजार रुपये से भरा बैग लूट लिया। पीड़ित के शोर मचाने पर लोगों से घिरता देख बदमाश हवा में फायरिंग कर फरार हो गए। बदमाश एक दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए हैं।       

विज्ञापन


वीरपाल सिंह खोड़ा में परिवार के साथ रहते हैं। वह दिल्ली के झंडेवालान स्थित रेडिएट कैश मैनेजमेंट कंपनी में काम करते हैं। कंपनी के दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में दर्जनों काउंटर हैं, जिनसे वीरपाल कैश कलेक्ट करते हैं। सोमवार सुबह करीब सवा 11 बजे वीरपाल स्कूटी से महागुन मॉल आए थे। इस दौरान उन्होंने मॉल के बाहर ही स्कूटी खड़ी कर दी थी।
विज्ञापन


करीब 15 मिनट बाद साढ़े 11 बजे वह काउंटर से 19 हजार रुपये बैग में लेकर निकले थे। जैसे ही वह मॉल के गेट से उतर कर स्कूटी की ओर जाने लगे। तभी बाइक सवार तीन बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। इस दौरान दो बदमाश बाइक स्टार्ट करके पास खड़े रहे, जबकि तीसरे बदमाश ने तमंचे के बल पर उन से बैग लूट लिया। पीड़ित ने विरोध करते हुए शोर मचाया तो आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों से खुद को घिरा देख बदमाश हवाई फायरिंग कर फरार हो गए। पीड़ित ने 100 नंबर पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। एसएचओ इंदिरापुरम प्रदीप कुमार त्रिपाठी ने बताया कि  रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर एक दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में बाइक सवार तीनों बदमाश भागते हुए कैद हो हैं। बदमाश नीले रंग की बाइक पर थे।


पुलिस बाइक नंबर के आधार पर बदमाशों की तलाश में जुटी है। आशंका है कि वारदात से पहले बदमाशों ने रेकी की है।     

पुलिस ने दुकानें बंद कराई       
 दुकानदारों का आरोप है कि उन्होंने बदमाशों को नहीं पकड़ा तो स्थानीय चौकी प्रभारी ने उनकी दुकानों को बंद करा दिया है। दुकानदारों का आरोप है कि बदमाश हथियारों से लैस थे, यदि वह उन्हें पकड़ते तो खतरा हो सकता था। ।     

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed