फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Beaten in fights friend, stabbed by blades

झगड़े में दोस्त को पीटा, ब्लेड से किया वार

Sat, 11 Feb 2017 01:24 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद Updated Sat, 11 Feb 2017 01:24 AM IST
विज्ञापन
Beaten in fights friend, stabbed by blades
Razor Blade
 हापुड़ चुंगी स्थित ढाबे के बाहर बृहस्पतिवार को दोस्तों के बीच हुए झगड़े में एक दोस्त को जमकर पीटा और उसके चेहरे पर ब्लेड से वार भी किया। दोस्त का मोबाइल भी लूट लिया और संयुक्त जिला अस्पताल के बाहर उसे फेंककर फरार हो गए।
विज्ञापन

 
 संजयनगर सेक्टर-23 निवासी सुनील बत्रा मेरठ रोड पर स्थित श्रीराम पिस्टन कंपनी में जॉब करते हैं। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार की शाम करीब चार बजे उनके दोस्त ने फोन कर पी-ब्लॉक स्थित एक दुकान पर बुलाया।
विज्ञापन


वहां जाने पर उसके तीन दोस्त मौजूद थे। इसके बाद वे उसे हापुड़ रोड स्थित एक ढाबे में खाना खाने के लिए ले गए। सुनील ने बताया कि खाना खाने के बाद तीनों ढाबे से बाहर आए, जहां उनका झगड़ा हो गया। मामला इतना बढ़ गया कि तीनों दोस्तों से उसे डंडों से पीटा और ब्लेड से चेहरे और शरीर पर घाव कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसका मोबाइल लूट लिया और संजय नगर स्थित संयुक्त जिला अस्पताल के बाहर फेंककर चले गए। आसपास के लोगों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। शुक्रवार को सुनील ने थाना कविनगर तीनों दोस्तों के खिलाफ तहरीर दी है। एसएचओ हेमंत राय का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed