फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   banker took an intoxicating sweet kidnapped, robbed

बैंककर्मी को नशीला लड्डू खिलाकर अगवा किया, लूटा

Wed, 27 Apr 2016 12:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Wed, 27 Apr 2016 12:46 AM IST
विज्ञापन
 banker took an intoxicating sweet kidnapped, robbed
लूट - फोटो : अमर उजाला

सेक्टर-4 में एक बदमाश ने पुजारी बनकर बैंककर्मी को प्रसाद के नाम पर लड्डू खिलाकर बेहोश कर दिया। इसके बाद उन्हें उन्हीं की कार में अगवा कर ले गए। बेहोशी की हालत में मेरठ रोड पर डीपीएस स्कूल के पास राजनगर में एक खेत में फेंक दिया। कार, मोबाइल, पर्स और नगदी लूट ली। करीब 18 घंटे बाद होश आने पर बैंककर्मी ने मंगलवार को पुलिस से शिकायत की।

विज्ञापन


वसुंधरा सेक्टर पांच में नारायण कुमार रहते हैं। वह एक निजी बैंक में हाउसिंग लोन दिलाने का काम करते हैं। उन्होंने बताया कि सोमवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे वह अपनी कार से सेक्टर-3 स्थित बैंक में किसी काम से गए थे। बैंक में काम खत्म करने के बाद वह दोपहर 12 बजे दूसरे बैंक पहुंचे। वह पार्किंग में कार पार्क कर रहे थे। इसी दौरान पुजारी वेष में एक व्यक्ति आया, जिसने उन्हें प्रसाद बताकर एक लड्डू दिया।
विज्ञापन


वह फोन पर बात कर रहे थे, उन्होंने लड्डू लेकर डैश बोर्ड पर रख दिया। फोन रखकर उन्होंने लड्डू खा लिया, जिसके बाद उन्हें नशा होने लगा। कुछ देर बाद वह बेहोश हो गए। जब उन्हें होश आया तो मंगलवार की सुबह के करीब छह बजे थे। उन्होंने देखा कि वह एक खेत में पड़े हैं। वह सड़क की तरफ चले तो सामने राजनगर स्थित डीपीएस स्कूल दिखाई दिया। उनका पर्स, मोबाइल और कार गायब थी। वह ऑटो लेकर घर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बदमाशों ने बेहोशी के हालत में की मारपीट
होश में आने के बाद उनके शरीर में दर्द हो रहा था, उनके चेहरे, सिर और गर्दन में चोट के निशान थे। इससे लग रहा है कि बेहोशी की हालत में बदमाशों ने उनके साथ मारपीट की होगी। उनके गायब होने से परिजन परेशान थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed