{"_id":"571e79384f1c1bae3da91ceb","slug":"bank-personnel-casually-stuck-to-the-wedding","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंककर्मियों की लापरवाही से अटकी बेटी की शादी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बैंककर्मियों की लापरवाही से अटकी बेटी की शादी
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
Updated Tue, 26 Apr 2016 01:39 AM IST
विज्ञापन
धन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैंककर्मियों की लापरवाही से रिटायर्ड सरकारी कर्मचारी तेजपाल की बेटी की शादी अटक गई। इस संबंध में सोमवार को नगर कोतवाली में तहरीर दी गई है।
दीनदयाल पुरी निवासी तेजपाल सिंचाई विभाग से रिटायर्ड कर्मचारी हैं।
तेजपाल ने बताया कि वह वर्ष 2015 में जनधन योजना के तहत नवयुग मार्केट स्थित एसबीआई में खाता खुलवाने गए थे। इस दौरान बैंक से उन्हें एक अकाउंट नंबर दिया गया, जो उनके पड़ोसी के बैंक खाते का था।
उस खाते में उन्होंने रिटायरमेंट के बाद मिले 6.69 लाख रुपये जमा कराए। हाल ही में जब उन्होंने बैंक खाते का अपडेट लिया तो पता चला कि खाते से 2.24 लाख रुपये निकाल लिए गए हैं। रकम निकाले जाने की शिकायत बैंक प्रबंधक से की गई, तो बैंक की लापरवाही उजागर हुई।
इस पर बैंक ने बाकी रकम फ्रीज कर दी। दूसरी तरफ, उन्होंने पड़ोसी से रकम वापस मांगी तो उसने रकम नहीं दी। तेजपाल ने बताया कि उनकी बेटी की शादी होने वाली है, लेकिन रकम अटक जाने की वजह से शादी भी फिलहाल अटक गई है।
विज्ञापन
इस संबंध में बैंक के चीफ मैनेजर आरके सिंह ने बताया कि विभागीय जांच कराई जा रही है। लापरवाह कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। नगर कोतवाली प्रभारी धीरेंद्र यादव का कहना है कि पुलिस जांच कर रही है।