{"_id":"587a64254f1c1b5724ba885f","slug":"bangladeshi-couple-including-the-three-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांग्लादेशी दंपति समेत तीन गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बांग्लादेशी दंपति समेत तीन गिरफ्तार
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
Updated Sat, 14 Jan 2017 11:17 PM IST
विज्ञापन
बांग्लादेशी दंपति
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बिना पासपोर्ट के पिछले पांच साल से इंडिया में रहे रहे बांग्लादेशी दंपति और एक युवक को एलआईयू की टीम ने पकड़ा है। इनके पास से एक आधार कार्ड, पैन कार्ड, मोबाइल, दो सिम कार्ड, डेबिट कार्ड आदि मिले हैं।
पकड़ा गया दंपति नजरुल शेख उर्फ नजरुल अबू शेख व उसकी पत्नी रिया उर्फ वर्षा बेगम और इब्राहिम निवासी हिली थाना हाकिमपुर जिला दिनाजपुर बांग्लादेश है। इब्राहिम लोनी में रह रहा था, जबकि नजरुल और उसकी पत्नी पिछले पांच साल से अलीगढ़ के देहली गेट थाना क्षेत्र की बिहारी बस्ती में रह रहे थे।
विज्ञापन
सीओ एलआईयू अलका सिंह ने बताया कि उनकी टीम ने एक सूचना पर शुक्रवार रात पुराना बस अड्डा से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में दंपति ने बताया कि वह पांच साल पहले बांग्लादेश से नदी के रास्ते कोलकाता आए थे, जिसके बाद वह वहां से पहले मुंबई और फिर अलीगढ़ आए।
विज्ञापन
उन्हें पता चला था कि लोनी में रहने वाला इब्राहिम कुछ रुपये लेकर उनका इंडिया का पासपोर्ट बनवा देगा। उन्होंने बताया कि वह गाजियाबाद में इब्राहिम से पासपोर्ट बनवाने के लिए आए थे। पासपोर्ट बनवाने की जिम्मेदारी भी इब्राहिम ने ही ली थी। उनके बीच पासपोर्ट बनवाने के लिए 50 हजार रुपये में डील हो ही रही थी।
इसी दौरान मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया। सीओ ने बताया कि पुलिस इब्राहिम को रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी, ताकि मामले की तह तक पहुंचा जा सके। बता दें कि पिछले तीन माह में एलआईयू ने नौ बांग्लादेशियों को गिरफ्तार किया है, जो बिना पासपोर्ट के यहां रह रहे थे।
इनसे भी इब्राहिम के बारे में पता चला था, तब से इब्राहिम वांटेड था। डसीओ एलआईयू ने बताया कि जांच में पता चला कि नजरुल शेख ने इंडिया में आने के बाद पांच हजार रुपये में ठाणे महाराष्ट्र से आधार कार्ड बनवाया था। इसके बाद वह उसने इसके आधार पर पैन कार्ड और बैंक में अकाउंट भी खुलवाए। पुलिस डॉक्यूमेंट की जांच कर रही है।