फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   B. Tech student killed at the havoc, two injured

रफ्तार के कहर ने ली बीटेक छात्र की जान, दो घायल

Fri, 03 Feb 2017 11:13 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद Updated Fri, 03 Feb 2017 11:13 PM IST
विज्ञापन
 B. Tech student killed at the havoc, two injured
road accident - फोटो : tv9

जीटी रोड पर तेज रफ्तार वाहन की टक्कर लगने से स्कूटी सवार बीटेक छात्र की मौत हो गई, जबकि उसका साथी व एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हादसे के बाद आरोपी चालक भाग गया। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी है।मृतक गौरव (28) शिवपुरी विजयनगर में परिवार के साथ रहता था।

विज्ञापन


उसने इसी साल एबीईएस कॉलेज से बीटेक किया था, जबकि उसके पिता शिवकुमार मानेसर गुरुग्राम स्थित एक कंपनी में डिप्टी मैनेजर हैं। शिवकुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार रात करीब नौ बजे गौरव साथी विनय (20) निवासी शिवपुरी के साथ स्कूटी से चौधरी मोड़ से घंटाघर की ओर जा रहा था।
विज्ञापन


जीटी रोड स्थित रमतेराम टी प्वाइंट पर उन्हें एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। सड़क पर सिर लगने से गौरव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि विनय गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि स्कूटी सवार छात्रों ने नशे में धुत एक युवक को बचाने का प्रयास किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान छात्रों की स्कूटी को एक तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी और फिर स्कूटी की टक्कर से विकास नामक युवक भी घायल हो गया। इसके बाद राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायलों को एमएमजी में भर्ती कराया है, जहां से उसे प्राथमिक उपचार के छुट्टी दे गई, जबकि विनय को दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इस मामले में शुक्रवार को गौरव के पिता ने अज्ञात वाहन के खिलाफ तहरीर दी है। नगर कोतवाल का कहना है कि पुलिस सड़क पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक कर रही है।परिजनों ने बताया कि बीटेक पास करने के बाद गौरव की गुरुग्राम स्थित एक कंपनी में प्लेसमेंट हुआ था।

वहां उसे जल्द ही नौकरी ज्वाइन करनी थी। उधर, विनय पॉलीटेक्निक का छात्र बताया गया है। शिवकुमार ने बताया कि उन्हें पुलिसकर्मियों ने गौरव के मोबाइल फोन से हादसे की सूचना दी थी।


हेलमेट ने बचाई विनय की जान
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि विनय स्
कूटी चला रहा था, जबकि गौरव पीछे बैठा था। विनय ने हेलमेट पहन रखा था और गौरव बिना हेलमेट के था। हेलमेट की वजह से उसकी जान बच गई। लोगों का कहना है कि वाहन की टक्कर के बाद दोनों छात्र रोड पर सिर के बल जा गिरे थे। अगर गौरव भी हेलमेट पहने होता तो शायद उसकी जान बच सकती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed