फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ATM out fellow cricketer Suresh Raina indecency

एटीएम के बाहर क्रिकेटर सुरेश रैना के भाई से अभद्रता

Tue, 13 Dec 2016 10:54 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद Updated Tue, 13 Dec 2016 10:54 PM IST
विज्ञापन
ATM out fellow cricketer Suresh Raina indecency
atm - फोटो : अमर उजाला

नोटबंदी का असर इंडियन क्रिकेटर सुरेश रैना के परिवार पर भी पड़ रहा है। संजय नगर सेक्टर-23 में एटीएम की लाइन में लगे रैना के बड़े भाई से पुलिसकर्मी ने अभद्रता की। आरोप है कि पुलिसकर्मी ने उनका गिरेबान पकड़ लिया, उनके साथ धक्कामुक्की की और उनसे गाली-गलौच की।

विज्ञापन


मंगलवार दोपहर संजय नगर के ओरियंटल बैंक में सुरेश रैना के बड़े भाई और भजन गायक नरेश रैना भी लाइन लगे थे। नरेश का आरोप है कि बैंक एटीएम में किसी प्रकार की कोई व्यवस्था नहीं थी। पुलिसकर्मी द्वारा कुछ रुपये लेकर लोगों को बैंक में बिना लाइन के भेजा जा रहा था।
विज्ञापन


उन्होंने विरोध किया तो पुलिसकर्मी ने उनसे गाली-गलौच करते हुए सबक सिखाने को कहा। इस दौरान लोगों का हुजूम लगा रहा। उन्होंने कंट्रोल रूम में फोन कर पुलिस को इसकी सूचना दी और बिना पैसे निकाले वहां से चले गए। बाद में कविनगर थाने की पुलिस वहां पहुंची, पुलिसकर्मी और लोगों को हिदायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में एसएचओ कविनगर ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस संबंध में कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
सिहानी गेट थाना क्षेत्र का मामला, दी तहरी  अंबेडकर रोड पर बैंक की लाइन में लगी युवती से बैंक कर्मचारी ने अभद्रता और धक्कामुक्की की।

युवती ने सिहानी गेट थाने में आरोपी कर्मचारी के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।पीड़िता निलोफर निवासी कैलाश नगर हैं। वह नोएडा सेक्टर-63 में एक बीपीओ में जॉब करती हैं।

उन्होंने बताया कि वह मंगलवार सुबह 11 बजे बहन और उसके बच्चे के साथ अंबेडकर रोड स्थित एचडीएफसी बैंक से सैलरी अकाउंट से रुपये निकलवाने के लिए गई थीं। बैंक के बाहर वह दो घंटे से लाइन में खड़ी थीं, लेकिन बैंक के कर्मचारी अपने परिचितों को बैंक में बिना लाइन के लेकर जा रहे थे

इसका जब उन्होंने विरोध किया तो बाहर खड़े बैंक कर्मी ने उनसे कहा कि यहां सिर्फ  हमारी चलेगी और फिर उनके साथ अभद्र व्यवहार और धक्कामुक्की करने लगा। निलोफर ने बताया कि कर्मचारी द्वारा दिए गए धक्के से उनकी गोद में उनकी बहन का छह महीने का बेटा गिरते गिरते बच गया।


इस संबंध में सिहानी एसएचओ अवनीश दीक्षित ने बताया कि पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रही है। पुलिस बैंक के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed