फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Assistant professor, died in a road accident, wife injured

सड़क हादसे में असिस्टेंट प्रोफेसर की मौत, पत्नी घायल

Fri, 06 May 2016 01:18 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद Updated Fri, 06 May 2016 01:18 AM IST
विज्ञापन
Assistant professor, died in a road accident, wife injured
अपराध्‍ा - फोटो : अमर उजाला
एनएच-24 पर बाइक सवार असिस्टेंट प्रोफेसर की बाइक में बेकाबू मिनी ट्रक ने बम्हेटा के पास पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में उनकी मौत हो गई जबकि उनकी पत्नी घायल हो गईं। चालक मिनी ट्रक को छोड़कर भाग गया। घायल महिला को कोलंबिया एशिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस आरोपी ड्राइवर की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, हरिद्वार के अलावलपुर निवासी आकाश कुमार (25) मसूरी स्थित हाईटेक इंजीनियरिंग कालेज में असिस्टेंट प्रोफेसर थे। कालेज कैंपस में ही रहते थे। 2 दिसंबर 2015 को उनकी शादी कविता से हुई थी।
विज्ञापन


पत्नी राजनगर में मामा के घर आई थी। बृहस्पतिवार सुबह बाइक पर पत्नी को बैठाकर परी चौक (ग्रेटर नोएडा) जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों का दावा है कि एनएच-24 पर लार्ड कृष्णा फार्म हाउस के सामने पीछे से आ रहे बेकाबू मिनी ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आकाश ने ब्रांडेड कंपनी का हेलमेट पहना था, जो टूट गया। सिर में गंभीर चोट आने के कारण उसकी मौत हो गई। परिजनों ने अज्ञात चालक के खिलाफ कविनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसएचओ कविनगर अशोक सिसौदिया ने आरोपी चालक की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed