फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Assistant Manager in bitumen scam arrested

कोलतार घोटाले में असिस्टेंट मैनेजर गिरफ्तार

Sat, 17 Dec 2016 11:30 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद Updated Sat, 17 Dec 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
Assistant Manager in bitumen scam arrested
सीबीआई - फोटो : Getty

मथुरा कोलतार घोटाले में आरोपी असिस्टेंट मैनेजर अमृत लाल गुप्ता को सीबीआई ने गिरफ्तार कर लिया है। शनिवार को उसे विशेष न्यायाधीश अनिल कुमार झा की कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन


लोक अभियोजक कुलदीप पुष्कर ने बताया कि इंडियन ऑयल कारपोरेशन लिमिटेड की मथुरा रिफाइनरी में बीडीएफई प्लांट में हुए 87 लाख के घोटाले में असिस्टेंट मैनेजर अमृत लाल गुप्ता निवासी मथुरा समेत 8 लोग आरोपी हैं। इन पर आरोप है कि इन्होंने 15 से 19 फरवरी 2013 के बीच अवैध तरीके से प्लांट से कोलतार के 11 ट्रक बाहर निकलवा दिए।
विज्ञापन


बाजार में इस कोलतार की कीमत करीब 87 लाख रुपये थी। इस संबंध में 11 अप्रैल 2014 को सीबीआई में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। सीबीआई ने इस मामले में अगस्त 2016 में चार्जशीट दाखिल की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


8 नवंबर 2016 को कोर्ट ने आरोपियों के एनबीडब्ल्यू जारी किए थे। लोक अभियोजक ने बताया कि शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी अमृतलाल को गिरफ्तार किया। 20 दिसंबर से इस केस में नियमित सुनवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed