{"_id":"577d549b4f1c1b646d7f9b83","slug":"are-seeking-growth-ardblue-secretary-attacked","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास की मांग कर रहे आरडब्ल्यूए सचिव पर हमला ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विकास की मांग कर रहे आरडब्ल्यूए सचिव पर हमला
ब्यूरो,अमर उजाला साहिबाबाद
Updated Thu, 07 Jul 2016 12:56 AM IST
विज्ञापन
बंदूक के दम पर की पिटाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शालीमार गार्डन 80 फुटा रोड के निर्माण के लिए आंदोलन करने वाले आरडब्ल्यूए पदाधिकारी जय दीक्षित पर बुधवार को छह युवकों ने हमला कर दिया। कनपटी पर तमंचा तानकर जान से मारने की धमकी दी।
शोर मचाने पर युवक दिल्ली की ओर भाग गए। पीड़ित ने एक भाजपा पार्षद और उसके भांजे पर हमले करवाने का आरोप लगाते हुए शिकायत दी है। बुधवार को शालीमार गार्डन 80 फुटा रोड के निर्माण कार्य का मेयर अशु वर्मा ने नारियल फोड़कर उद्घाटन किया।
कार्यक्रम खत्म होने के बाद दोपहर करीब सवा 12 बजे गौरी शंकर विहार के आरडब्ल्यूए सचिव जय दीक्षित पैदल घर जा रहेे थे। चार नंबर गेट के पास पार्षद के भांजे ने उन्हें हालचाल पूछने के लिए रोका। उनके कुछ समझने से पहले ही छह युवक पीछे से आए और हमला बोल दिया।
विज्ञापन
पीड़ित का आरोप है कि पार्षद के भांजे ने भी उनसे मारपीट की। शोर मचाने पर एक युवक ने उनकी चेन भी लूटी। सूचना पर मेयर अशु वर्मा, भाजपा नेता नीरज सिंह, पवन रेड्डी और आरोपी पार्षद मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।
इस दौरान जय दीक्षित की पार्षद से नोंकझोंक भी हो गई। उन्होंने पार्षद, उनके भांजे, दो नामजद और बाकी अज्ञात युवकों के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी। एसएचओ साहिबाबाद ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस: एसएचओ राशिद अली ने बताया कि चार नंबर गेट के पास एक सीसीटीवी लगा है। जिसकी फुटेज खंगाली जा रही है। फुटेज की जांच के बाद हमलावरों के चेहरे स्पष्ट हो सकेंगे।
पार्षद ने किया आरोपों से इंकार
आरोपी पार्षद का कहना है कि वह कार्यक्रम में मौजूद थे और भांजा बाहर गया है। हमले का आरोप निराधार है। उधर, जय दीक्षित का आरोप है कि सड़क निर्माण को लेकर लगातार आंदोलन के चलते पार्षद नाराज थे, इसी के चलते हमला कराया गया है।
मेयर ने किया 80 फुटा रोड के कार्यों का उद्घाटन
मेयर अशु वर्मा ने बुधवार को 80 फुटा रोड के निर्माण का उद्घाटन किया। मेयर ने बताया कि 15 लाख की लागत से रोड पर गिट्टियां बिछाई जा रही हैं। बारिश के बाद दो करोड़ 70 लाख रुपये की अवस्थापना निधि से रोड का निर्माण किया जाएगा। इस दौरान भाजपा नेता नीरज सिंह, पवन रेड्डी, अमित राणा, कैलाश शर्मा, विनय चौधरी, जय दीक्षित, अशोक भाटी लोग मौजूद रहे।