{"_id":"58c8089b4f1c1bb66032a7c3","slug":"ankita-kills-an-eye-by-killing-a-woman","type":"story","status":"publish","title_hn":"अज्ञात महिला की हत्या कर आंख निकाली ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अज्ञात महिला की हत्या कर आंख निकाली
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Tue, 14 Mar 2017 11:13 PM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोनी। राहुल गार्डन कालोनी में पाइप लाइन रोड पर सड़क किनारे बोरे में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। महिला की हत्या कर उसकी आंखें निकाल गई थीं। महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस हत्यारों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
राहुल गार्डन कालोनी के लोगों ने सुबह करीब नौ बजे पुलिस को पाइप लाइन रोड पर सड़क किनारे बोरे में शव पड़े होने की सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बोरे को कब्जे में लेकर उससे महिला का शव बरामद किया।
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो महिला के चेहरे पर रंग लगा हुआ था। उसकी आंखें निकाल लगी गई थीं और हाथ-पैर में चोट के निशान थे। लोनी बार्डर थाना एसएचओ दिनेश यादव ने बताया कि मृतका की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
उसकी उम्र करीब 35 वर्ष है। उन्होंने कहा कि महिला की कही हत्या का शव बोरे में भरकर यहां फेंका गया है। महिला का शव तीन चार दिन पुराना है। अभी महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी है। उनका कहना है कि महिला की हत्या के पीछे तंत्र-मंत्र का भी हो चक्कर हो सकता है।
पहले भी मिला था महिला का शव
लोगों का आरोप है कि पुलिस रात को पाइप लाइन रोड के आसपास गश्त नहीं करती। बदमाश अक्सर घटनाओं का अंजाम देते हैं। करीब चार माह पहले हनुमान वाटिका कालोनी में मकान के सेफ्टी टैंक में महिला का शव मिला था। पुलिस अब तक न तो महिला की शिनाख्त कर सकी और न उसकी हत्या करने वाले बदमाशों का पता लगा सकी है।