{"_id":"56eda4384f1c1b1d658b4e04","slug":"alisha-khan-s-ex-boyfriend-threatened-by-whatsapp","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीशा खान को एक्स ब्वॉयफ्रेंड ने अब व्हाट्स एप से दी धमकी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अलीशा खान को एक्स ब्वॉयफ्रेंड ने अब व्हाट्स एप से दी धमकी
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Sun, 20 Mar 2016 12:47 AM IST
विज्ञापन
अलीशा के फोन पर आया मैसेज, क्राइम ब्रांच करेगी मामले की जांच
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड एक्ट्रेस अलीशा खान को शनिवार को फिर उनके एक्स ब्वॉयफ्रेंड ने धमकी दी है। अलीशा का दावा है कि उनके व्हाट्स एप नंबर पर धमकी भरा मैसेज भेजा गया है कि जो रोक सके वो रोक ले, मैं तो वही करूंगा जो मुझे करना है।
विज्ञापन
दूसरी तरफ, पुलिस ने अभी तक मामले में एफआईआर दर्ज नहीं की है। हालांकि एसपी सिटी ने मामले की जांच क्राइम ब्रांच से कराने का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि अगर पुलिस को मुंबई जाकर इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार करना पड़ा तो पुलिस जाएगी।
विज्ञापन
शुक्रवार को नगर कोतवाली में बॉलीवुड एक्ट्रेस अलीशा खान एफआईआर दर्ज कराने पहुंची तो पुलिस ने तहरीर लेकर अलीशा को वापस भेज दिया था। शनिवार को फिर धमकी भरा व्हाट्स एप मैसेज आने से अलीशा डरी हुई हैं।
विज्ञापन
बता दें कि बॉलीवुड एक्ट्रेस अलीशा खान ने शुक्रवार को नगर कोतवाली में तहरीर दी थी, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया है कि बुलंदशहर का रहने वाला उनका एक्स ब्वॉयफ्रेंड उसे फोन पर धमकी दे रहा है। कह रहा है कि या तो 50 लाख रुपये दो, नहीं तो उनके पर्सनल वीडियो और फोटो वायरल कर देगा।