{"_id":"593ed9861126f4c70b8b4c9f","slug":"after-the-dispute-with-the-wife-spouse","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी से विवाद के बाद पति ने लगा लिया फंदा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पत्नी से विवाद के बाद पति ने लगा लिया फंदा
अमर उजाला ब्यूरो गाजियाबाद
Updated Mon, 12 Jun 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
पति ने लगा लिया फंदा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मधुबन बापूधाम कालोनी निवासी एक युवक ने पत्नी से विवाद के बाद सोमवार सुबह घर में ही फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मधुबन बापूधाम कालोनी निवासी महेश (30) यहां पत्नी और दो बच्चों के साथ रहता था। वह वसुंधरा में सिलाई का काम करता था।
सोमवार सुबह करीब छह बजे वह जागा तो पत्नी से किसी बात पर कहासुनी हो गई। गुस्साए महेश ने खुद को कमरे में बंद कर लिया और रस्सी से फंदा लगाकर पंखे से लटक गया। पत्नी ने शोर मचाया और लोगों को सूचित किया। पुलिस मौके पर पहुंची और गेट तोड़कर शव को नीचे उतारा।
विज्ञापन
एसएचओ कविनगर ने बताया कि शुरुआती जांच में मामला गृह क्लेश के चलते सुसाइड का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद जांच के आगे बढ़ाया जाएगा।