फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   After the death of his wife, the husband also gave

पत्नी की मौत के बाद पति ने भी दे दी जान

Tue, 14 Mar 2017 11:30 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला साहिबाबाद
ब्यूरो , अमर उजाला साहिबाबाद Updated Tue, 14 Mar 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
After the death of his wife, the husband also gave
suicide - फोटो : demo pic

बृज विहार सी ब्लॉक में बीते शनिवार को पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने के बाद सोमवार को मल्टीनेशनल कंपनी कर्मी पति ने घर में फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। पति कुछ दिन पहले ही दुबई से लौटा था। होली की सुबह उसने खुदकुशी। पुलिस ने दोनों ही मामलों की जांच कर रही है।

विज्ञापन


बृजविहार सी ब्लॉक में देवेंद्र मिश्रा परिवार के साथ रहते हैं। उनका बेटा अजीत (28) एक मल्टीनेशनल कंपनी में काम करता था और वर्तमान में दुबई में तैनात था। कुछ दिन पहले ही वह घर लौटा था। बीते 11 मार्च को उसकी पत्नी मेघा (25) की संदिग्ध हालत में घर में ही मौत हो गई थी।
विज्ञापन


मेघा के मायके पक्ष ने अजीत और उसके परिवार पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और हत्या का आरोप लगाया था। जबकि अजीत और उसके परिजनों का कहना था कि मेघा ने सुसाइड किया है। सोमवार सुबह अजीत ने अपने कमरे में चुन्नी से फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं आने पर परिजन कमरे में पहुंचे तो अजीत का शव पंखे से लटका मिला। एसएचओ रोजंत त्यागी ने बताया कि शुरुआती जांच में मामला सुसाइड का लग रहा है। पति के सुसाइड का कारण पत्नी की मौत के बाद का डिप्रेशन हो सकता है। घटनास्थल से सुसाइड नोट नहीं मिला है।            

- पत्नी की मौत और आरोपों से परेशान था अजीत            
मेघा और अजीत की शादी साल 2014 में हुई थी। इसके बाद से अजीत दुबई में ही काम करता था। हालांकि बीच-बीच में वह घर आता रहता था। एसएचओ ने बताया कि यह साफ नहीं हो सका है कि मेघा ने सुसाइड क्यों किया। हालांकि मायके पक्ष ने दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है।


अजीत की मौत के मामले की शुरुआती जांच में लग रहा है कि वह पत्नी की मौत से सदमे में था। उसकी मौत के बाद से वह किसी से बातचीत भी नहीं कर रहा था। मायके पक्ष के आरोपों के बाद से उसकी चिंता और बढ़ गई थी।        

- इलाज के लिए भारत आया था अजीत      
एसएचओ लिंक रोड ने बताया कि अजीत हेपेटाइटिस से ग्रसित था। इलाज के लिए ही उसे दुबई से भारत भेजा गया था। उसे गंभीर बीमारी के चलते नौकरी जाने का डर था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed