{"_id":"59402b30866419725d8b47bc","slug":"administration-will-now-remove-illegal-mobile-towers","type":"story","status":"publish","title_hn":" अब अवैध मोबाइल टावरों को हटाएगा प्रशासन ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अब अवैध मोबाइल टावरों को हटाएगा प्रशासन
अमर उजाला ब्यूरो गाजियाबाद
Updated Tue, 13 Jun 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
mobile tower
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अतिक्रमण हटाने के अभियान के बाद अब प्रशासन की निगाह कालोनियों में लगाए गए अवैध मोबाइल टावरों पर घूम गई है। इसके चलते मोबाइल कंपनियों द्वारा मानक के विपरीत लगाए गए टावरों को हटाया जाएगा।
विज्ञापन
मोबाइल टावर पर विशेष नीति तैयार करने के लिए जिला प्रशासन ने जीडीए और नगर निगम के साथ वार्ता की है। एडीएम (प्रशासन) ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि घरों और स्कूल की छतों पर लगे मोबाइल टावरों की जानकारी बीएसएनएल से मांगी गई है। बीएसएनएल के एजीएम (प्लानर) सुबोध त्यागी से टावर लगाने के मानकों की रिपोर्ट देने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
शिकायतें मिली हैं कि शहर में नियमों को ताक पर रखकर आवासीय इलाकों में मोबाइल टावर लगाए जा रहे हैं। इनके खिलाफ जिला प्रशासन सख्त कदम उठाएगा।एक अनुमान के मुताबिक शहर में करीब 400 मोबाइल टावर हैं, लेकिन इसकी जानकारी जीडीए और नगर निगम को नहीं है। दोनों ही विभाग यह नहीं बता सके कि किसकी अनुमति से टावर लगाए गए हैं। हैरत की बता यह है कि निजी टेलीकॉम कंपनियां बगैर अनुमति ही टावर लगा रही हैं।
विज्ञापन