{"_id":"585d7c0e4f1c1b3e4de3a951","slug":"accused-of-committing-online-fraud-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑनलाइन ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ऑनलाइन ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
Updated Sat, 24 Dec 2016 01:04 AM IST
विज्ञापन
अपराध
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्राइम ब्रांच ने बैंक मैनेजर बनकर लोगों से ऑनलाइन ठगी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी कॉल कर लोगों से उनके बैंक खाते की डिटेल जानकर रकम उड़ा लेता था।
विज्ञापन
पूछताछ के आधार पर उसके अन्य साथियों की भी तलाश की जा रही है। आरोपी इससे पूर्व भी ठगी के मामले में कर्नाटक से जेल जा चुका है। पकड़ा गया आरोपी रोहित दत्ता पुत्र बच्चू दत्ता मधुसूदन नगर, धनबाद झारखंड का रहने वाला है।
विज्ञापन
क्राइम ब्रांच की टीम ने आरोपी की मोबाइल लोकेशन ट्रेस कर उसे पुराना बस अड्डा से गिरफ्तार किया है। क्राइम ब्रांच इंस्पेक्टर बीएल भार्गव ने बताया कि चार माह पहले रोहित ने बागवाली कालोनी शास्त्रीनगर निवासी राम आशीष नामक निजी कंपनी कर्मी को कॉल कर उनके यूनियन बैंक के खाते की पूरी जानकारी कर ली और फिर उनके खाते से 65 हजार रुपये उड़ा लिए।
विज्ञापन
राम आशीष ने 6 अगस्त को कविनगर थाने में ठगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। एक माह पूर्व जांच को कविनगर थाने से क्राइम ब्रांच ट्रांसफर कर दिया गया था। एसएचओ का कहना है कि आरोपी के मोबाइल नंबर को सर्विलांस पर लेकर उसकी लोकेशन खंगाली गई तो शुक्रवार सुबह उसकी लोकेशन पुराना बस अड्डा मिली तो क्राइम ब्रांच की टीम ने आरोपी को दबोच लिया।
पुलिस को आरोपी के पास से एक मोबाइल बरामद हुआ है। आरोपी दिल्ली जाने की फिराक में था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।