फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Abdul Karim Tunda presented in court for tight security

कड़ी सुरक्षा में अब्दुल करीम टुंडा कोर्ट में पेश

Wed, 15 Mar 2017 09:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद Updated Wed, 15 Mar 2017 09:58 PM IST
विज्ञापन
Abdul Karim Tunda presented in court for tight security
करीम टुंडा
 फ्रंटियर मेल में हुए बम विस्फोट के आरोपी आतंकी अब्दुल करीम उर्फ टुंडा को बुधवार सुबह कड़ी सुरक्षा में कोर्ट लाया गया। फास्ट ट्रैक न्यायाधीश कमलेश कुमार की कोर्ट में आरोपी को पेश किया गया।
विज्ञापन


बुधवार को अभियोजन के गवाह डा. संतोष चंद से डिफेंस ने अपनी जिरह पूरी की। मामले की सुनवाई के लिए अब 17 अप्रैल की तारीख नियत की गई है। सरकारी वकील रमेश यादव ने बताया कि वर्ष 1997 में साहिबाबाद स्टेशन पर फ्रंटियर मेल में हुए धमाके में एक पुलिसकर्मी समेत कई लोगों की जान गई थी।
विज्ञापन


इसमें बीस से ज्यादा लोग घायल हुए थे। जीआरपी ने इस मामले में अब्दुल करीम उर्फ टुंडा को आरोपी बनाते हुए एफआईआर दर्ज की थी। मामला वर्तमान में फास्ट ट्रैक कोर्ट में विचाराधीन है। सरकारी वकील ने बताया कि टुंडा लंबे समय तक फरार रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान कई बार उसकी मृत्यु होने की खबर भी चली थी। बाद में 16 अगस्त 2014 को उसे भारत-नेपाल बार्डर से गिरफ्तार किया गया था। आरोपी का संबंध आतंकी संगठन लश्कर ए तैयबा से बताया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed