फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   बिना लाइसेंस के चल रही थी अचार फैक्ट्री

बिना लाइसेंस के चल रही थी अचार फैक्ट्री

Mon, 17 Sep 2018 05:24 PM IST
Updated Mon, 17 Sep 2018 05:24 PM IST
विज्ञापन
बिना लाइसेंस के चल रही थी अचार फैक्ट्री
बिना लाइसेंस चल रही थी अचार फैक्ट्री
विज्ञापन

लोनी। दौलत नगर चर्च कॉलोनी में अचार फैक्ट्री अवैध रूप से चल रही थी। फैक्ट्री के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से कोई लाइसेंस और अन्य विभागों से एनओसी नहीं थी। फैक्ट्री मालिक कई साल से अवैध रूप से फैक्ट्री चला रहा था। अगर प्रशासन ने इस अवैध फैक्ट्री को बंद करा दिया होता तो यह हादसा नहीं होता। पुलिस ने फैक्ट्री संचालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की हे।
हाईकोर्ट के आदेश पर प्रशासन की टीम ने पिछले साल लोनी में करीब 750 फैक्ट्रियों को सील किया था। साथ ही 250 से अधिक फैक्ट्रियों को तोड़ा था। यह कार्रवाई आरटीआई एक्टिविस्ट राजीव शर्मा की तरफ से हाईकोर्ट में दायर पीआईएल के तहत की गई थी। राजीव शर्मा ने पीआईएल में लोनी में हजारों अवैध फैक्ट्री चलने की जानकारी दी थी। इन फैक्ट्रियों में लाखों मजदूर जान जोखिम में डालकर काम करते हैं। हाईकोर्ट ने इन सभी अवैध फैक्ट्रियों को सील करने के निर्देश गाजियाबाद प्रशासन को दिए थे। प्रशासन ने करीब एक हजार अवैध फैक्ट्रियों पर ही कार्रवाई की। अगर विभाग अवैध रूप से चल रही तमाम फैक्ट्रियों के खिलाफ कार्रवाई करता तो यह हादसा नहीं होता। घटनास्थल पर पहुंचे एडीएम जितेंद्र शर्मा ने बताया कि मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है। लोनी में जितने भी अवैध कारखाने चल रहे हैं। उन सभी को चिन्हित किया जाएगा। इसके लिए 8 से 10 लोगों की टीम बनाई जाएगी।
विज्ञापन


प्रशासन की लापरवाही ले चुकी कई लोगों की जान
गाजियाबाद में काफी संख्या में अवैध फैक्ट्रियां चल रही हैं। जिन्हें बंद कराने के लिए बार-बार मांग की जाती है, लेकिन अधिकारी कोई कदम नहीं उठाते। लोनी में तीन लोगों की मौत कोई पहली घटना नहीं है। नवंबर 2016 में शहीद नगर में अवैध रूप से चल रही जैकेट फैक्ट्री में लगी आग में तीन लोग जलकर मर गए थे। फरुर्खनगर में अवैध रूप से चल रही पटाखा फैक्ट्री में हुए धमाके में पांच लोगों की जान गई थी। इसके बाद विभाग अवैध फैक्ट्रियों के खिलाफ नहीं चेता।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहां चल रहीं अवैध फैक्ट्रियां
लोनी में प्रेम नगर, अशोक विहार, दौलत नगर चर्च कालोनी, मुस्तफाबाद आदि कालोनियों में अवैध रूप से सैकड़ों फैक्ट्रियां चल रही हैं। इन फैक्ट्रियों के न तो लाइसेंस है और न ही कोई कागजात हैं।


फैक्ट्री संचालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
ट्रानिका सिटी थाना एसएचओ श्यामवीर सिंह ने बताया कि मामले में पुलिस ने फैक्ट्री संचालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। यह फैक्ट्री अवैध रूप से चल रही थी। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed