फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ढाबा संचालक को भी वकीलों ने बुरी तरह पीटा-Ghaziabad city

ढाबा संचालक को भी वकीलों ने बुरी तरह पीटा-Ghaziabad city

Fri, 03 Aug 2018 01:28 AM IST
Updated Fri, 03 Aug 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
ढाबा संचालक को भी वकीलों ने बुरी तरह पीटा-Ghaziabad city
ढाबा संचालक को पीटने की सूचना पर पहुंची थी पुलिस
विज्ञापन

गाजियाबाद। वकीलों और पुलिस के बीच हुए संघर्ष की वजह विजय नगर में बुधवार रात ढाबा संचालक और वकीलों के बीच हुई मारपीट रही। वकील पुलिस पर पिटाई करने का आरोप लगा रहे हैं, लेकिन वकील और उनके साथियों ने ढाबा संचालक को बुरी तरह पीटा था। उसके सिर में गंभीर चोटें आई हैं, उसे टांके लगवाने पड़े हैं। इसका वीडियो वायरल हो गया है।

अमित कुमार मिश्रा नाम का युवक विजय नगर में तिगरी गोल चक्कर के पास ढाबा चलाता है। अमित के मुताबिक बुधवार रात करीब साढ़े 10 बजे एक वकील और उसके दो अन्य साथी ढाबे पर खाना खाने आए थे। खाना परोस दिया गया, लेकिन रोटी लाने में देरी हो जाने पर वकील और उसके साथी भड़क गए व गाली-गलौज करने लगे। अमित का कहना है कि उन्होंने 10 मिनट में रोटी मिलने की बात कही तो वह उग्र हो गए, इस पर उन्होंने खाना खिलाने से इंकार कर होटल बंद कर दिया। तभी उन्होंने अपने साथियों को बुला लिया और लाठी-डंडों से उसकी पिटाई की। आसपास हड़कंप मच गया। अमित के सिर में गहरा घाव है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। बृहस्पतिवार सुबह अस्पताल से छुट्टी के बाद वह रिपोर्ट दर्ज कराने विजय नगर थाने पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed