{"_id":"5a0c2e424f1c1b87698bb964","slug":"91510747714-ghaziabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा के लिए भी: आगरा से दिल्ली एनसीआर में भारी लूटपाट करने आए थे बदमाश-Ghaziabad city","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आगरा के लिए भी: आगरा से दिल्ली एनसीआर में भारी लूटपाट करने आए थे बदमाश-Ghaziabad city
Updated Wed, 15 Nov 2017 05:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
आगरा सेे दिल्ली-एनसीआर में लूट करने आए थे बदमाश
साहिबाबाद। रिटायर्ड मेजर की ज्वेलरी शॉप में लूट करने बदमाश आगरा से वैशाली सेक्टर-5 आए थे। बदमाशों का इरादा सिर्फ वैशाली ही नहीं बल्कि दिल्ली समेत एनसीआर में दो दिनों तक लूट की कई वारदात करने का था। सबसे पहला निशाना उन्होंने वैशाली में रिटायर्ड मेजर की शॉप को बनाया। यह खुलासा पुलिस की गोली से घायल हुए बदमाश से पूछताछ में हुआ है। इंदिरापुरम पुलिस ने दिल्ली एनसीआर के तमाम थानों को अलर्ट कर दिया है।
रिटायर्ड मेजर व ज्वेलर रघुनंदन वर्मा की शॉप में लूट करने तीन बदमाश पहुंचे थे। एसएचओ इंदिरापुरम सुशील दुबे ने बताया कि मुठभेड़ में घायल बदमाश के होश में आने पर उससे पूछताछ की गई। उसकी पहचान आगरा निवासी लवकुश के रूप में हुई है। उसने बताया कि बीते शनिवार को वह दिल्ली आया था। यहां उसकी मुलाकात हाल ही में जेल से निकले आगरा निवासी भूरा से हुई। उन्होंने दो दिनों तक दिल्ली-एनसीआर में लूट की बड़ी वारदातें कर रुपये जुटाने की योजना बनाई। दोनों ने एक और बदमाश को अपने साथ ले लिया, उसकी अभी पहचान अभी नहीं हो पाई है। तीनों सोमवार शाम पांच बजे वैशाली सेक्टर-5 में वारदात के लिए घूमने लगे। इसी दौरान अलकनंदा ज्वेलरी शॉप में रिटायर्ड मेजर रघुनंदन वर्मा को अकेले देख लूट की वारदात को अंजाम देने अंदर घुस गए। विरोध करने पर बदमाशों ने वर्मा को गोली मार दी। पैदल भागते समय बदमाश लवकुश पीछे रह गया था। भूरा और उसका दूसरा साथी फरार हो गए। गोली लगने और पब्लिक की पिटाई से घायल बदमाश लवकुश का इलाज वैशाली के अस्पताल में चल रहा है।
--
वारदात केे बाद आगरा भागा भूरा
पुलिस सूत्रों की मानें तो वैशाली में वारदात के बाद आरोपी भूरा आगरा अपने गांव भाग गया। रात घर पर रहा और सुबह पुलिस के आगरा पहुंचने से पहले फरार हो गया। पुलिस की एक टीम आगरा में उसकी तलाश कर रही है। लवकुश ने पुलिस को बताया कि वह बड़ी वारदात करने आगरा से दिल्ली आते थे। वारदात कर वापस आगरा लौट जाते थे।
विज्ञापन
--
स्टेशन पर युवक ने दिया था तमंचा
पुलिस जांच में पता चला है कि आरोपी साहिबाबाद स्टेशन पहुंचे जहां पर तीनों की एक तीसरे आरोपी सेे मुलाकात हुई थी। इस युवक ने ही दोनों तो तमंचा उपलब्ध कराया था। जिससे वह किसी युवक की हत्या करने की प्लानिंग भी कर रहे थे। एसएचओ ने बताया कि भूरा की गिरफ्तारी के बाद ही पता चलेगा कि बदमाश किसकी हत्या करने की फिराक में थे।
-----------------
नहीं कर पाए थे लूट
वैशाली सेक्टर-पांच में रिटायर्ड मेजर व ज्वेलर की बहादुरी से बदमाश लूटपाट नहीं कर पाए थे। सोमवार को गोली लगने से घायल होने के कारण मेजर पूरी जानकारी नहीं दे पाए थे। मंगलवार को उन्होंने बताया कि बदमाश लूट में सफल नहीं हो पाए हैं। पीड़ित के बेटे ने इंदिरापुरम थाने में बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। 72 वर्षीय रिटायर्ड मेजर रघुनंदन वर्मा ने बताया कि सोमवार शाम वह दुकान के बाहर तुलसी में पानी डाल रहे थे। तभी ग्राहक बनकर आए तीन बदमाशों ने उनसे लूट की कोशिश। इसी दौरान एक बदमाश ने बाहर से दुकान की शटर गिरा दी और दूसरे ने उन पर तमंचा तान दिया। विरोध कर उन्होंने बदमाश को कुर्सी दे मारी। तभी एक बदमाश ने उन्हें हाथ में गोली मार दी। इसके बाद करीब 15 मिनट तक बदमाशों की उनसे गुत्थमगुत्था हुई। इसके बाद बदमाश दरवाजा का शीशा तोड़कर भाग निकले। मंगलवार को पीड़ित के बेटे विक्रांत ने इंदिरापुरम पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की कराई। पुलिस ने लूट की कोशिश, हत्या का प्रयास और आर्म्स एक्ट की धारा में रिपोर्ट दर्ज की है। एसएचओ इंदिरापुरम सुशील दुबे ने बताया कि भागे बदमाशों की तलाश की जा रही है।