{"_id":"5c42180cbdec22735b66be49","slug":"81547835404-ghaziabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओरियंटल बैंक आफ इंडिया ने आरबीआइ को भेजे जाली नोट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ओरियंटल बैंक आफ इंडिया ने आरबीआइ को भेजे जाली नोट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओरियंटल बैंक आफ इंडिया ने आरबीआइ को भेजे जाली नोट
गाजियाबाद। नोटबंदी के बाद भी जाली नोटों का खेल जारी है। जाली नोटों का धंधा बाजार से लेकर अब बैंक में भी चलना शुरू हो गया है। ओरियंटल बैंक आफ इंडिया के गाजियाबाद कोषागार से भेजे गए रुपयों में 100 रुपये के25 नोट जाली निकले हैं। आरबीआइ ने बैंक मैनेजर और कर्मचारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
ओरियंटल बैंक आफ इंडिया ने मई 2018 में आरबीआइ को 100 रुपये के 25 नोट जाली भेज दिए थे। अक्तूबर में गाजियाबाद पुलिस को तहरीर दी गई है। सिहानी गेट पुलिस मामले में जांच कर रही थी। बृहस्पतिवार को सिहानी गेट थाने से कविनगर थाने के लिए मामला ट्रांसफर कर दिया गया। कविनगर थाना प्रभारी राजकुमार शर्मा ने बताया कि ओरियंटल बैंक आफ इंडिया के बैंक मैनेजर और कर्मचारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। बताया कि बैंक की गाजियाबाद चेस्ट द्वारा मई 2018 में पैसे कानपुर भेजे गए थे। इनकी जांच मध्यप्रदेश के देवास में बैंक नोट प्रेस के जीएम द्वारा कराई गई, जिसमें सभी नोट नकली पाए गए। 31 अक्तूबर को मामले में एसएसपी गाजियाबाद को मामले में मुकदमा दर्ज करने को पत्र भेजा गया था। कोतवाल ने बताया आरबीआइ के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आगे दिशा निर्देश मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।