{"_id":"5b3774fd4f1c1bf67a8b7e84","slug":"81530361085-ghaziabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पु लिस कर्मी बनकर कारोबारी से एक लाख की ठगी-Cordination","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पु लिस कर्मी बनकर कारोबारी से एक लाख की ठगी-Cordination
Updated Sat, 30 Jun 2018 05:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नकली पुलिसकर्मी बनकर व्यापारी से एक लाख ठगे
गाजियाबाद। नगर कोतवाली क्षेत्र के एक व्यापारी से दो युवकों ने कथित पुलिस कर्मी बनकर अपना फर्जी आई कार्ड दिखाकर एक लाख रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित व्यापारी ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
किराना मंडी के रहने वाले निकेत जैन किरना मंडी में एक दुकान चलाते हैं। उन्होंने बताया कि वह शुक्रवार दोपहर को अंबेडकर रोड से सेल्स बॉय संदीप को दो लाख रुपये लेकर बैंक में जमा करने को ले जा रहे थे। इस बीच रास्ते में पुलिस कर्मी बने दो युवक उसे रुकवाकर चेकिंग करने लगे। चेकिंग दौरान उन्होंने उससे कहा कि इन रुपयों को लेकर कहां जा रहे हैं। बैंक की बात कही तो पुलिस कर्मी बने युवक बोले की पैसे को बैग में लेकर जाओ नहीं तो तुमसे लूट हो सकती है। एसएसपी के कहने पर यह चेकिंग हो रही है। संदीप ने जब बैंक में पहुंचकर रुपये गिने तो उसमें एक लाख रुपये कम थे। निकेत जैन ने पुलिस कर्मी बने युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है। सीओ फर्स्ट का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर के कार्रवाई की जाएगी। घटना स्थल के आस पास के लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली जा रही है।