{"_id":"5981c0cb4f1c1b73788b458e","slug":"81501675723-ghaziabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान में घुसकर महिला से लूटी चेन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुकान में घुसकर महिला से लूटी चेन
Updated Wed, 02 Aug 2017 05:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुकान में घुसकर महिला से लूटी चेन
इंदिरापुरम थाना क्षेत्र की प्रह्लादगढ़ी पुलिस चौकी से 200 मीटर की दूरी पर एक दुकान में घुसकर बदमाश ने महिला से चेन लूट ली। बदमाश दुकान के बाहर खड़े दोस्त की बाइक पर बैठकर फरार हो गया।
वारदात दुकान के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पीड़िता ने इंदिरापुरम थाने में शिकायत दी है। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई है।
वसुंधरा सेक्टर-17 निवासी पुष्पा शर्मा सेक्टर-16 में चंद्रशेखर आजाद पार्क के पास वैष्णो मैचिंग सेंटर के नाम से दुकान चलाती हैं। उनके पति आवास विकास में काम करते हैं।
उन्होंने बताया कि सोमवार दोपहर करीब एक बजे एक युवक उनकी दुकान पर आया और उनके गले से सोने की चेन लूट कर भाग गया। वह भी बदमाश के पीछे भागीं, लेकिन वह दुकान के बाहर बाइक के साथ खड़े अपने साथी के साथ फरार हो गया।
विज्ञापन
पुष्पा शर्मा का आरोप है कि सूचना मिलने के एक घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची, जबकि दो सौ मीटर पर ही प्रह्लादगढ़ी पुलिस चौकी है। पुष्पा का कहना है कि दुकान के पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में भागते समय बदमाश कैद हो गए हैं। एसएचओ इंदिरापुरम सुशील कुमार दुबे का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश की जा रही है।