फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   तमंचा कनपटी पर लगाकर बाइकर्स ने युवक से मोबाइल-नकदी लूटी

तमंचा कनपटी पर लगाकर बाइकर्स ने युवक से मोबाइल-नकदी लूटी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jan 2019 12:34 AM IST
विज्ञापन
तमंचा कनपटी पर लगाकर बाइकर्स ने युवक से मोबाइल-नकदी लूटी
तमंचा कनपटी पर लगाकर बाइकर्स ने युवक से मोबाइल-नकदी लूटी
विज्ञापन


गाजियाबाद। कविनगर थाना क्षेत्र में बाइक सवार दो बदमाशों ने एक युवक की कनपटी पर तमंचा तानकर मोबाइल व नकदी लूट ली। वारदात के वक्त इंजीनियरिंग वर्कशॉप से घर पर लंच करने जा रहा था।

कविनगर के बम्हेटा में रहने वाले सुमित अवस्थी एक इंजीनियरिंग वर्कशॉप में काम करते हैं। सुमित के मुताबिक सोमवार दोपहर वह फैक्ट्री से घर पर लंच के लिए जा रहा था। इसी दौरान एक तेज रफ्तार बाइक पर सवार दो लुटेरे आए और ओवरटेक कर उनके आगे अपनी बाइक रोक दी। वह कुछ समझ पाते इससे पहले ही बदमाश ने तमंचा उनकी कनपटी पर तान दिया और जेब से नकदी व सामान निकालने लगे। बदमाशों ने उसका स्मार्ट फोन और नकदी लूट ली। सुमित के मुताबिक लुटेरों का एक अन्य साथी कुछ दूरी पर स्कूटर पर खड़ा था। बाइक सवार लुटेरों के जाने के बाद उसने शोर मचाने का प्रयास किया, लेकिन स्कूटर सवार बदमाश ने उसे जान से मारने की धमकी दी और फरार हो गया। सूचना पर कविनगर पुलिस मौके पर पहुंची और पड़ताल की। एसएचओ कविनगर राजकुमार शर्मा ने बताया कि सुमित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। बदमाशों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed