{"_id":"5b6f44814f1c1bf5258b47cb","slug":"71534018689-ghaziabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेप के आरोपी को जेल भेजा-Ghaziabad city","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रेप के आरोपी को जेल भेजा-Ghaziabad city
Updated Sun, 12 Aug 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेप के आरोपी को जेल भेजा
मूसरी। आठ साल की बच्ची से रेप करने वाले आरोपी रवि को पुलिस ने शनिवार को कोर्ट में पेश किया। यहां से उसे जेल भेज दिया गया है। आरोपी मसूरी थाना क्षेत्र की जींस रंगाई की फैक्ट्री में काम करता है। एसएचओ उमेश बहादुर सिंह ने बताया कि 8 अगस्त की रात आरोपी रवि ने कक्षा तीन की छात्रा के साथ घर के पास खाली प्लाट में ले जाकर दुष्कर्म किया था। बच्ची को बहुत रक्तस्राव हुआ, लेकिन आरोपी ने बच्ची को इतना डरा दिया कि उसने घर जाकर दादी और मौसी को भी कुछ नहीं बताया। बच्ची के माता-पिता कांवड़ लेने गए हुए थे। 10 अगस्त को बच्ची की मां घर लौटी और बेटी को देखा। मां को लगा कि बच्ची को चलने में दिक्कत हो रही है। इस पर उसने बेटी से कारण पूछा तो वह चुप रही। कई बार पूछने पर उसने आपबीती बताई तो परिजनों के पैरों तले की जमीन खिसक गई। उन्होंने रात करीब साढ़े आठ बजे पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शुक्रवार रात ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था।
पुलिस कर्मियों ने किया पौधारोपण
मसूरी। पर्यावरण को बचाने के लिए पुलिस ने भी पहल शुरू की है। शनिवार को डासना जेल चौकी पुलिस ने 100 पौधे लगाकर हरियाली का संदेश दिया। मसूरी थाना क्षेत्र की डासना जेल चौकी इस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे के डासना स्थित गोल चक्कर के पास बनाई जा रही है। यह चौकी निर्माणाधीन है। शनिवार को मसूरी एसएचओ उमेश बहादुर सिंह, चौकी प्रभारी सहदेव सिंह व अन्य कर्मचारियों ने छायादार पौधे लगाए। उन्होंने बताया कि अन्य चौकी क्षेत्र में भी पौधरोपण किया जाएगा। ब्यूरो