{"_id":"59d53f064f1c1bae538b5dab","slug":"71507147526-ghaziabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी की आत्महत्या से परेशान पति ने खाया जहर, मौत-Cordination","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पत्नी की आत्महत्या से परेशान पति ने खाया जहर, मौत-Cordination
Updated Thu, 05 Oct 2017 01:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जहर निगलकर थाने पहुंचा पति, मौत
पत्नी के सुसाइड करने से परेशान पति ने भी मंगलवार शाम जहरीला पदार्थ खा लिया और थाने जा पहुंचा। थाने में उसके मुंह से झाग निकलने पर हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पुलिसकर्मियों ने उसे पहले संयुक्त जिला अस्पताल और बाद में यशोदा अस्पताल में भर्ती कराया। देर रात करीब दो बजे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
मसूरी की इंद्रगढ़ी की रहने वाली श्वेता (24) ने 2011 में गोविंदपुरम निवासी पुष्पेंद्र (26) से लव मैरिज की थी। पुष्पेंद्र एक निजी कंपनी में कार्यरत था। बीती 29 सितंबर की दोपहर श्वेता ने अपने घर में ही जहरीला पदार्थ निगल लिया। पति की सूचना पर पुलिस ने श्वेता को पास के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई। श्वेता की मौत से पुष्पेंद्र काफी परेशान था। मंगलवार शाम श्वेता के मायके पक्ष के कुछ लोग थाने पर पहुंचे और पुलिस से मामले की जानकारी ली। उनके पीछे ही पुष्पेंद्र भी थाने पहुंचा। थाने पहुंचते ही उसके मुंह से झाग निकलने लगा और वह गिर पड़ा। पुलिस को उसने बताया कि वह जीना नहीं चाहता इसलिए उसने भी जहर निगल लिया है। पुलिस उसे संयुक्त अस्पताल ले गई, जहां से उसे यशोदा अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां देर रात करीब दो बजे उसकी मौत हो गई। एसएचओ नीरज सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच की जा रही है। शुरुआती जांच में पत्नी की आत्महत्या का कारण गृहक्लेश का लग रहा है जबकि पुष्पेंद्र की मौत का कारण पत्नी का वियोग लग रहा है।
मायके पक्ष की नाराजगी से परेशान थी श्वेता
एसएचओ नीरज सिंह ने बताया कि श्वेता की मौत के बाद पुष्पेंद्र ने बताया था कि लव मैरिज से श्वेता और उसके परिजन परेशान थे। श्वेता लगातार अपने परिजनों से बात करना चाहती थी मगर वे बात नहीं करते थे। इससे वह अक्सर परेशान रहती थी। उसने पत्नी के सुसाइड का कारण भी मायके पक्ष की नाराजगी को ही बताया था। पहले पत्नी की मौत और उसके बाद पुलिस पूछताछ से पुष्पेंद्र काफी टेंशन में था। एसएचओ ने बताया कि दोनों के परिजनों की ओर से अभी तक कोई शिकायत नहीं दी गई है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।