फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   घायल साले सौरभ की इलाज के दौरान मौत

घायल साले सौरभ की इलाज के दौरान मौत

Tue, 25 Sep 2018 01:52 AM IST
Updated Tue, 25 Sep 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
घायल साले सौरभ की इलाज के दौरान मौत
घायल साले की इलाज के दौरान मौत
विज्ञापन

गाजियाबाद। विजयनगर थाना क्षेत्र के गऊपुरी कालोनी में जीजा की ओर से की गई फायरिंग में घायल हुए साले सौरभ की मौत हो गई। उसका दिल्ली के एक अस्पताल में इलाज चल रहा था। उसकी मौत के बाद अब पुलिस जानलेवा हमले के मामले को हत्या की धाराओं में तरमीम करेगी। हालांकि आरोपी जीजा के सुसाइड कर लेने से अब मामले में एफआर लगा दी जाएगी।

20 सितंबर को पिलखुवा निवासी पवन ने पारिवारिक विवाद के चलते गऊपुरी में अपने साले सौरभ को गोली मार दी थी। इसके एक घंटे बाद शाम करीब साढ़े छह बजे पवन ने साईं उपवन के पास खुद को भी गोली मारकर सुसाइड कर लिया था। घायल सौरभ को पहले यशोदा अस्पताल ले जाया गया, यहां से उसे दिल्ली रेफर कर दिया गया था। उसका दिल्ली में इलाज चल रहा था। पुलिस के मुताबिक रविवार देर रात सौरभ की मौत हो गई थी। इसके बाद दिल्ली में ही उसका पोस्टमार्टम हुआ और शव को परिजन अपने गांव ले गए। एसएचओ विजयनगर रामेश्वर कुमार का कहना है कि मामले को अब हत्या की धाराओं में तरमीम कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

----
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed